तीन राज्यों में प्रचंड जीत का चंडीगढ़ भाजपा ने मनाया जोरदार जश्न
चंडीगढ़ ( परसन बर्मन ) : हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा में भाजपा की जीत पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पल मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय कमलम में जोरदार जश्न मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक दूसरे का मूंह मीठा करवाया और ढोल की ताल पर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर जतिंदर मल्होत्रा ने तीनों प्रदेशों की जनता का धन्यवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह , भाजपा के पूरे केंद्रीय नेतृत्व तथा देश दुनिया के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को इस प्रचंड जीत के लिए बधाई दी। उन्हों ने कहा के यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसलो तथा भाजपा की नीतियों पर लोगों की मोहर है। यह इस बात का प्रमाण है कि लोग भाजपा की नीतियों से खुश है तथा भाजपा में उनका विश्वास कायम है। मोदी व भाजपा का कहीं कोई विकल्प नहीं है। तीन राज्यों की इस प्रचंड जीत ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को आईना दिखा दिया है। लोगो ने मोदी की गारंटी में विश्वास दिखाया है लोगो को विश्वास है कि मोदी जो कहते है वह करके दिखाते है। मोदी है तो मुमकिन है। इस जीत से जहां भाजपा का कद बढ़ा है वहीं राहुल गांधी व कांग्रेस के लिए धरातल में जाने वाली बात है । इन चुनावों में राहुल गांधी व कांग्रेस द्वारा हर हथकंडे अपनाए जाने के बावजूद जनता ने इन्हे सिरे से नकार दिया है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, मेयर अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, राम लाल, महामंत्री चंद्रशेखर, सचिव हुक्म चंद, कार्यालय देवी सिंह, गजेन्द्र शर्मा, दीपक मल्होत्रा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन, नरेश अरोरा, धीरेंद्र तायल, गुरप्रीत ढिल्लो, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, मनु भसीन, पार्षद राजिंदर शर्मा, पार्षद सौरभ जोशी, पार्षद अनिल मसीह, पार्षद मनोज सोनकर, एस सी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, ट्रेनिंग प्रभारी शक्ति परकाश देवशाली, मीडिया संयोजक सुखविंदर परमार,अजय शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक महेंद निराला, सह संयोजक मनीष शर्मा के अलावा अन्य प्रदेश पदाधिकारी, जिला मोर्चा, मंडल के पदाधिकारी वा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment