Header Ads

जतिंदर मल्होत्रा ने ईवी पॉलिसी के तहत वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर लगाई गई कैपिंग हटाये जाने का किया स्वागत


चंडीगढ़ ( परसन बर्मन):    चंडीगढ़ में ईवी पॉलिसी के तहत पिछले काफी दिनों से वाहनों की रजिस्ट्रेशन को कभी बंद किया जा रहा था कभी खोल दिया जा रहा था,  कैपिंग लगाई गई थी जिससे शहर में काम कर रहे वाहन डीलरो  तथा आम जनता को परेशानी हो रही थी।  इस मामले को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा व  पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने  प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर केपिंग खत्म किए जाने की मांग की थी। भाजपा सांसद किरण खेर ने भी केपिंग लगाए जाने वाली पॉलिसी पर एतराज जताया था जिसके फल स्वरुप आज प्रशासन द्वारा  लिए गए फैसले के अनुसार ईवी पॉलिसी के तहत वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर लगाई गई कैंपिंग को समाप्त कर दिया गया है । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने इस पर संतुष्टि जाहिर करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। 

जतिंदर  मल्होत्रा ने कहा कि प्रशासन का यह फैसला जहां इस व्यापार से जुड़े व्यापारियों के लिए खुशी की खबर है वहीं आम जनता को भी राहत देने वाला है। आम व्यक्ति चाहे किसी भी ईंधन से चलने वाला वाहन खरीदे उसे पूरी छूट होनी चाहिए उसको जबरदस्ती ईवी वाहन खरीदने के लिए मजबूर नही किया जाना चाहिए। भाजपा द्वारा आम जनता को राहत दिलवाने वाला एक और फैसला बताया। भाजपा हमेशा  लोगो के हितों की चिंता करती है।

No comments