Header Ads

ANTF ने दिल्ली से दो नाइजीरियन को गिरफ्तार

चंडीगढ़ (प्रोसन बर्मन) :  नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए चंडीगढ़ में अभी कुछ दिन पहले एंटी नारकोटिक्स थाने की शुरूआत की थी जिसने दिल्ली से दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है जिनसे टास्क फोर्स ने 85 ग्राम कोकीन बरामद की है। यह नाजीरियन दिल्ली में इस कोकीन की डिलीवरी करते थे जिनके तार चंडीगढ़ से भी जुड़े थे चार्ली और डेनियल नाम के यह दो नाजीरिय


न चंडीगढ़ के सेक्टर 38 वेस्ट निवासी दीपक थापा के साथ मिलकर चंडीगढ़ में भी हेरोईन और कोकीन की सप्लाई करते थे। एसपी केतन बंसल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि टास्क फोर्स ने बीती 16 फरवरी को सेक्टर 40 दीपक थापा को नाके के दौरान पकडा था जिसके पास से टास्क फोर्स को 20 ग्राम हेरोईन और 20 ग्राम कोकीन बरामद की थी जिससे आगे रिमांड पर लेकर जब इन्वेस्टिगेशन की तो पता चला कि वह नाइजीरियन के साथ मिलकर चंडीगढ़ में हेरोईन और कोकीन की सप्लाई करता है। और जो दो नाइजीरियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनका वीजा भी समाप्त हो गया है। आरोपी दीपक थापा बुड़ैल जेल में एक मर्डर केस में कैद था जहा वह इनके संपर्क में आया। और उसके बाद से वह लगातार इन नाइजीरियनों के संपर्क में था और नशे की सप्लाई करता था अभी पुलिस इन नाइजीरियनों से भी पूछताछ करेगी कि इनके तार कहां कहां जुड़े हैं।

No comments