Header Ads

सी.आर.पी.एफ. कैम्प हल्लोमाजरा, चण्डीगढ में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

 चण्डीगढ,  सी.आर.पी.एफ. कैम्प, हल्लोमाजरा, चण्डीगढ में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  दिनेश उनियाल, महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, सी.आर.पी.एफ. के समक्ष स्टेशन के सभी अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि  दिनेश उनियाल, महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, सी.आर.पी.एफ. ने सभी अधिकारियों एवं जवा


नों को पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास एवं महत्ता के संबंध में बताया । "21 अक्टूबर, 1959 को ल‌द्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी सेना के हमले का मुकाबला करते हुए सी.आर.पी.एफ. के 10 जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की

आहुति देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था, जो विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसलिए उनके बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को संपूर्ण राष्ट्र में पुलिस स्मृति दिवस सभी पुलिस व अर्ध-सैनिक बलों ‌द्वारा मनाया जाता है।

मुख्य अतिथि द्वारा 21 अक्टूबर, 1959 को ल‌द्दाख के हॉट स्प्रिंग के शहीदों को तथा पिछले एक वर्ष के दौरान देश के सभी पुलिस बलों में शहीद हुए 191 अधिकारियों/जवानों के नामों को पढ़कर सुनाया गया तथा उन्हें नमन/श्रृदांजली अर्पित की गयी एवं उनकी आत्माओं की शांति के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों/जवानों ने शोक शस्त्र के बाद दो मिनट का मौन रखा।

No comments