विजयदशमी पर्व अच्छाई की जीत और एकता का प्रतीक – जितेंद्र पाल मल्होत्रा
चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा आज चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थि
त रहे। इस अवसर पर उन्होंने मंच से सभी को विजयदशमी की हार्दिक बधाई दी और बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को समाज में सकारात्मक सोच और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि विजयदशमी हमें यह संदेश देती है कि चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य और धर्म की ही अंततः विजय होती है। यह पर्व हमें अपने जीवन से नकारात्मकता, अन्याय और अहंकार को समाप्त कर अच्छाई, सत्य और सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नागरिकों के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह पावन पर्व हर घर में खुशहाली, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए।
Post a Comment