भाजपा नेता संजय टंडन ``भारत मंडपम'' की बैठक में हुए शामिल, कहा- लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
चंडीगढ़ ( प्रोसन बर्मन): चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन आज नई दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। साथ ही दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक का हिस्सा भी बने। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी और बड़े स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।
भाजपा नेता संजय टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों, संगठनात्मक विषयों और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ``भारत मंडपम'' में 'इस बार भाजपा 400 पार' के नारे को वास्तविकता में बदलने के लिए हर सुझाव पर चर्चा और गहन मंथन किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल, हिमाचल भाजपा के महासचिव सिद्धार्थ, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री, मंथरी श्रीनिवासुल, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा व अन्य उपस्थित रहे। भाजपा नेता संजय टंडन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आज विशेष रूप से दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद का आयोजन भी किया गया। इसमें देशभर से लगभग दस हजार से अधिक प्रतिनिधि/कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय परिषद का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया गया। संजय टंडन ने बताया कि इस राष्ट्रीय परिषद में देश का वरिष्ठ नेतृत्व, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना शामिल हुए। साथ ही हिमाचल प्रदेश के लगभग 220 से अधिक प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
भाजपा नेता संजय टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के आयोजन का उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित करना है। उन्होंने कहा कि `इस बार भाजपा 400 पार' का नारा देकर इस जादुई आंकड़े को प्राप्त करेगी। राष्ट्रीय परिषद में इसकी योजना भी बनाई गई। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद देशभर से आए कार्यकर्ता अपने-अपने प्रदेशों में लौट कर 2024 के मिशन रिपीट की तैयारियों में जुटेंगे।
Post a Comment