हरियाणा के रगों में देशभक्ति, सुपर फूड की पहचान हरियाणा और राजस्थान के किसानों से- पीएम मोदी
अम्बाला / चंडीगढ़ ( प्रोसन बर्मन ) : हरियाणा में पीएम मोदी शनिवार को अंबाला और सोनीपत में रैली के लिए पहुंचे थे । इस दौरान वो अंबाला कुरुक्षेत्र और करनाल के मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा है।
हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेट प्रूफ जैकेट भी ठीक से नसीब नहीं होते थे। उनके पास अच्छी राइफल तक नहीं थीं। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरु किया। आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था, वो अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जो पाकिस्तान 70 वर्षों से भारत को परेशान कर रहा था, जिसके हाथ में बम का गोला रहता था, आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। जब धाकड़ सरकार होती है, तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये हमारी सरकार है,
जो अफगानिस्तान के युद्धक्षेत्र से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को अदब के साथ स्वदेश लाई। हमारी सरकार ने ही साहिबजादों की याद में 'वीर बाल दिवस' मनाना शुरू किया है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, हमेशा बनाए रखा। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला... कांग्रेसी, भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें।
देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, हमेशा बनाए रखा। बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला... कांग्रेसी, भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें। आज दुनिया के सामने भारत सुपर फूड लेकर आया है। न्यूट्रिशियन की दुनिया में भारत बहुत कुछ देने की ताकत में है। पोषक आहार का हब बनाने की हमारे में ताकत है। हरियाणा का किसान जो मोटा अनाज उगाता है, उसे मोदी दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। सुपर फूड की पहचान हरियाणा और राजस्थान के किसानों से है, यह उनके लिए बड़ा अवसर है।
मोदी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी योजना लेकर आए हैं। हम दो लाख से ज्यादा गोदाम बनाने पर काम कर रहे हैं, हमारे देश में अनाज के इतने बड़े भंडारण होंगे, उस दिशा में काम कर रहे हैं। पांच साल में हम आलू, प्याज और टमाटर किसानों के लिए विशेष कलस्टर बनाएंगे। मोदी की एक और गारंटी, खेती में ड्रोन क्रांति की है और इसकी जिम्मेदारी माताओं व बहनों की है कि मैं गांव की महिलाओं को ड्रोन पायलट, लाखों रुपये का ड्रोन दे रहा हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे बहुत पुराने साथी, जिन्होंने संगठन में भी काम किया, सरकार में भी काम किया, हमारे रतन लाल कटारिया जी की बरसी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। 4 जून में अब सिर्फ 17 दिन बचे है। चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। इंडी गठबंधन वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव-पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता-जनार्दन ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वो राज्य है, जिसकी रगों में देशभक्ति है। देशविरोधी ताकतों केा हरियाणा अच्छी तरह जानता है, पहचानता है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंच पर संबोधन
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मैं हरियाणा के 2.82 करोड़ लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री जी को राम-राम कहता हूं। मैं चुनाव में जाता हूं तो हम लोग जनता को मोदी जी की राम-राम देते हैं। फिर लोग कहते हैं कि जब मोदी हरियाणा में आएं तो उन्हें हमारी तरफ से राम-राम देना। कहने को देश में यह लोकसभा का चुनाव है, लेकिन चुनाव के साथ-साथ 2047 में देश को विकसित बनाने के अभियान की शुरूआत है।
Post a Comment