Header Ads

आजाद चुनाव लड़े कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ,एच एस लक्की ने करवाया ज्वाइन

चंडीगढ़  ( प्रोसन बर्मन  ) :   लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और इसको लेकर पार्टी ज्वाइनिंग भी भाजपा कांग्रेस में शुरू हो गई है। वीरवार को कांग्रेस में इंडिपेंडेट चुनाव लड़ चुके अजय शर्मा, जसविंदर सिंह और कई लोगों ने पार्टी ज्वाइनिंग की। यह नगर निगम के पार्षदों के चुनाव में इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ चुके हैं जिन्हें 1000 से अधिक वोट पड़ी। इनके आने से कांग्रेस मजबूत होगी। कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की, यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना  समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने बताया कि हाल ही उन्होने मेयर चुनाव पर जीत दर्ज की है इंडिया अलायंस का मेयर बना था अब आने वाले लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस का उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा और इनके पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी।  जिन लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की उनका कहना था कि युवा होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। इससे पहले वह आजाद चुनाव लड़ चुके हैं जिस पर चंडीगढ़ के कई मुद्दे हैं जिन पर दस साल से काम नहीं हुआ। भाजपा में पिछले दस वर्षों पर कोई काम नहीं हुआ।

No comments