डॉ. सागर प्रीत हूडा ने संभाला कार्यभार, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट
चंडीगढ़, चंडीगढ़ पुलिस के नव नियुक्त डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हूडा ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. हूडा
ने कटारिया से दिशा-निर्देश प्राप्त किए और चंडीगढ़ की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। राज्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसेवा में उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया।
डॉ. सागर प्रीत हूडा एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में अपनी सेवा के दौरान उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस से जन अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं।
 

.jpeg) 
 
 
 
Post a Comment