कांग्रेस कमेटी शहरी 3 की बैठक आज राजीव गांधी कांग्रेस भवन सेक्टर 35 चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ ( प्रोसन बर्मन ) :कांग्रेस कमेटी शहरी 3 की बैठक आज राजीव गांधी कांग्रेस भवन सेक्टर 35 चंडीगढ़ में हुई। यह बैठक 2024 के आगामी संसदीय चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि मोदी शासन के पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था लेकिन वह नौकरियां पैदा करने में विफल रही। उन्होंने किसानों और महिलाओं की दुखद दुर्दशा के बारे में भी चर्चा की।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लक्की ने कहा कि भाजपा यह कहानी बनाने की कोशिश कर रही है कि वह अजेय है और 2024 उनके लिए आसान होगा, लेकिन वास्तविकता यह है कि हाल ही में संपन्न चुनावों में भी भाजपा ने अधिक राज्य जरूर जीते लेकिन कांग्रेस को बीजेपी से 11 लाख ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस को जहां चार करोड़ नबानवै लाख वोट मिले वहीं बीजेपी को चार करोड़ इक्यासी लाख वोट मिले। लक्की ने मांग की कि भाजपा ने राजस्थान के लोगों को 450 रुपये प्रति सिलेंडर पर गैस सिलेंडर देने का वादा किया थश हे, इसलिए उसे भाजपा शासित सभी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले सभी लोगों को भी यही कीमत पर गैस सिलेंडर देना चाहिए।
परवीन नारंग बंटी अध्यक्ष जिला कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आगामी संसदीय चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियान को गति देने के लिए जल्द ही शहर के कोने-कोने में बैठकें आयोजित की जाएंगी। उपस्थित अन्य लोगों में भूपिंदर बडहेड़ी, जेड पी खान, अच्छे लाल गौड़, जतिंदर धामी, भजन कौर, मुकेश राय, गुरचरण सिंह के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
Post a Comment