Header Ads

पुलिस स्मृति दिवस पर देश शहीद पुलिसकर्मियों को कर रहा नमन

चंडीगढ़ : आज पुलिस स्मृति दिवस पर देश शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर रहा है। इस मौके पर चंडीगढ़ में भी शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया। जहां चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सेक्टर 17 मै वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने भी राष्ट्रीय पुलिस स्मा


रक पुष्पांजलि अर्पित की।  शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया है। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हम अपने पुलिस कर्मियों के परिवारों को सलाम करते हैं। हमारे पुलिस कर्मी पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। जिस तरह से

वह साहस दिखाते है वो हमेशा ही हमें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ये दिन एक ओर जहां शोक का दिन है, हम अपने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वहीं दूसरी ओर ये हमारे लिए फक्र की बात भी है। उन्होंने कहा कि ये जज्बा पागलपन का है। जहां हम कुरबानी देते हैं और उसे मान भी कहें।इसी जज्बे ने हमें स्वतंत्रता दिलाई और उसे बरकरार किया। इसके साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की उपलब्धियां भी गिनवाईं।

No comments