संजय कालोनी के योग्य लोगों को मिलेगा पक्का मिलेगा- अरुण सूद
चंडीगढ़। प्रशासन द्वारा को शहर को स्लम फ्री करने की योजना के तहत बुधवार को संजय कालोनी पर भी प्रशासन का पीला पंजा चलाया जाएगा। इस मुहिम में प्रशासन की तरफ से संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर 9 के 75 परिवारों को डेमोलिशन के नोटिस मिले थे। नोटिस पाते ही संजय कालोनी के लोग अपनी गुहार लेकर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ व पूर्व मेयर अरुण सूद को मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर भाजपा अरुण सूद ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि योग्य लोगों के साथ किसी प्रकार का धक्का नहीं होगा और उन्हें सरकार की और से मकान भी जरूर मिलेगें।
जिसके बाद लोगों की समस्या जानने के लिए अरुण सूद शनिवार को संजय कालोनी का दौरा करने पहुंचे । इस मौके पर उनके साथ पार्षद विमला दुबे, पूर्व पार्षद व भाजपा नेता अनिल दुबे भी साथ थे।लोगों ने बताया कि कालोनी में बहुत से लोगों का बायोमेट्रिक होने के बावजूद भी आवास योजना में उनका नाम नहीं है और बुधवार को प्रशासन द्वारा उनके घर पर पीला पंजा
कहर बरस देगा। लोगों की समस्या जानने के बाद व उनके दस्तावेजों को जांचने के बाद इस मुद्दे पर सोमवार को अरुण सूद ने चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव से मुलाकात की। जहां पर उन्होंने संजय कालोनी के लोगों की समस्या को उनके सामने रखा। जिस पर डीसी निशांत कुमार ने एस्टेस्ट ऑफिसर नवीन रत्तू की अध्यक्षता में कालोनी सेल के सदस्यों की कमेटी को मंगलवार को संजय कालोनी में एक दिवसीय कैंप लगाने के आदेश दिए। इस कैंप में कमेटी द्वारा लोगों के दस्तावेजों की जांच
की जाएगी। कैंप में पहले हुए बायमैट्रिक के आधार पर प्रशासन द्वारा योग्य लोगों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस बारे में संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर 9 से गीता , नरेंद्र कुमार गुप्ता , राज कुमार ने बताया कि डेमोलिशन के नोटिस मिलने के बाद लोगों में मन में बेघर होने का भय सताने लगा था। हालांकि इस में अधिकतर लोगों के पास बायोमेट्रिक के दस्तावेज तक मौजूद है। इस के बावजूद प्रसाशन द्वारा उनको नोटिस जारी किए।उन्होंने बताया कि घर खो जाने के डर से वो लोग अपनी सहायता के लिए भाजपा नेता अरुण सूद के पास गए। जहां पर उन्होंने उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए उन्होने तुरंत लोगों की सहायता के लिए आगे आए। जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार हुआ और उनके प्रयासों से योग्य लोगों जल्द ही पक्का मकान भी मिलने की उम्मीद बन गई है।
Post a Comment