Header Ads

भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा आईटीबीपी जवानों के लिए काव्य संध्या का आयोजन

 चंडीगढ़,  भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जवानों के सम्मान में एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक  विवेक श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आईटीबीपी वेस्टर्न कमांड के अपर महानिदेशक  संजय चौधरी उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर  रंजीत सिंह राणा (डीआईजी),  विजय देशवाल (डीआईजी), सौरभ दुबे (कमांडेंट) एवं  अशोक शर्मा (डेपुटी कमांडेंट) सहित कई अन्य अधिकारी और जवान भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर महानिदेशक 


संजय चौधरी ने भारतीय रिजर्व बैंक को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की सराहना की। क्षेत्रीय निदेशक  विवेक श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में आईटीबीपी के जवानों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की दृढ़ता और प्रतिबद्धता से ही देश सुरक्षित है, और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज का कर्तव्य है।

इस काव्य संध्या में सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे,  अशोक चरण एवं डॉ. तिष्या  ने अपने हास्य-व्यंग्य और प्रेरणादायक रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भोज के साथ हुआ। यह आयोजन जवानों के मनोबल को ऊंचा करने और साहित्य के माध्यम से उन्हें आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।

No comments