Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• भाजपा-अकाली दल का गठबंधन पंजाब के भविष्य, शांति और खुशहाली के लिए ऐतिहासिक कदम: केवल सिंह ढिल्लों • भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर चंडीगढ़ में जश्न, दोनों दलों के नेता एक मंच पर आए • 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मेजबान चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन; सॉफ्टबॉल में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिताब जीते, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों ने लिया भाग • प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी, 5 किमी दौड़ में खुद भी लिया हिस्सा; विजेताओं को बांटी गई पुरस्कार राशि • भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी चुनावी हुंकार; चंडीगढ़ के सभी मंडलों में कमल खिलाने का संकल्प • विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को • टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज • डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान • सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल • 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

चंडीगढ़

भाजपा-अकाली दल का गठबंधन पंजाब के भविष्य, शांति और खुशहाली के लिए ऐतिहासिक कदम: केवल सिंह ढिल्लों

Updated on Tuesday, November 24, 2026 21:20 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन ) भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की घोषणा का स्वागत करते हुए पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इसे पंजाब के भविष्य, शांति, तरक्की और खुशहाली की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में हुई यह घोषणा पंजाब की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह गठबंधन केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के उद्देश्य से किया गया है। भाजपा और अकाली दल का रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और विश्वास का रहा है। इस साझेदारी के दौर में पंजाब ने शांति, तरक्की और खुशहाली देखी है। आज पंजाब को फिर से उसी तरह के मजबूत नेतृत्व और स्थिर सरकार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब नशे, गैंगस्टरवाद, फिरौती, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। राज्य का हर वर्ग, चाहे किसान हो, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा या महिलाएं, मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। गैंगस्टरों की फिरौती के लिए आने वाली कॉल और आपराधिक घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बहाल करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी और गैंगस्टरों तथा आपराधिक नेटवर्कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नशे के मुद्दे पर बोलते हुए ढिल्लों ने कहा कि नशा आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। हर दिन हमारे युवा नशे की भेंट चढ़ रहे हैं। तीन महीने में नशा खत्म करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के शासन में नशा घर-घर तक पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब से नशे को खत्म करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और कच्चे कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें बकाया हैं और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। भाजपा-अकाली दल की सरकार बनने पर कर्मचारियों के अधिकारों और मान-सम्मान की बहाली को प्राथमिकता दी जाएगी।
युवाओं के भविष्य के बारे में बात करते हुए ढिल्लों ने कहा कि बेरोजगारी के कारण पंजाब के युवा विदेश जाने के लिए मजबूर हैं। पंजाब की युवा पीढ़ी को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उद्योगों, स्टार्टअप, खेलों और कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि युवा अपने राज्य में रहकर ही अपने सपने पूरे कर सकें।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्य को पहले ही बर्बाद कर दिया है, जबकि कांग्रेस के पास भी पंजाब को लेकर कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस 1984 में दरबार साहिब पर हमला करने वाली और सिखों का नरसंहार करने वाली सिख विरोधी पार्टी है, जिसे पंजाब के लोग कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई केवल कुर्सी के लिए है और इसके नेता सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस का पंजाब और पंजाब के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में पंजाब की एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सरकार ही है, जो सभी समस्याओं का समाधान करेगी।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी नीतियों को लेकर भाजपा और अकाली दल पंजाब के लोगों के बीच जाएंगे। डबल इंजन की ताकत और पंजाब की मिट्टी से जुड़े नेतृत्व के समन्वय से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इस पवित्र अवसर पर भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की घोषणा पंजाब की आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प भी है। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें सर्वजन के कल्याण, आपसी प्रेम और एकता का संदेश देती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा और अकाली दल मिलकर पंजाब को फिर से शांति, विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Have something to say? Post your comment
भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर चंडीगढ़ में जश्न, दोनों दलों के नेता एक मंच पर आए

: भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर चंडीगढ़ में जश्न, दोनों दलों के नेता एक मंच पर आए

70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मेजबान चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन; सॉफ्टबॉल में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिताब जीते, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों ने लिया भाग

: 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मेजबान चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन; सॉफ्टबॉल में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिताब जीते, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों ने लिया भाग

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी, 5 किमी दौड़ में खुद भी लिया हिस्सा; विजेताओं को बांटी गई पुरस्कार राशि

: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी, 5 किमी दौड़ में खुद भी लिया हिस्सा; विजेताओं को बांटी गई पुरस्कार राशि

भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी चुनावी हुंकार; चंडीगढ़ के सभी मंडलों में कमल खिलाने का संकल्प

: भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी चुनावी हुंकार; चंडीगढ़ के सभी मंडलों में कमल खिलाने का संकल्प

विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को

: विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को

टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

: टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान

: डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान

सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल

: सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल

22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

: 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा

: चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा

X