Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को • टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज • डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान • सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल • 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार • छत्तीसगढ़ से 18 रन से हारी चंडीगढ़ की विमेन टीम • चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा • विद्यार्थियों ने नेचर ट्रेल पर देखी चंडीगढ़ के जंगलों की जैव विविधता • राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनाया जश्न • पीजीआईएमईआर को लगातार दूसरे वर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान में सिल्वर श्रेणी का पुरस्कार

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा

Updated on Saturday, November 21, 2026 23:31 PM IST

 

चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन ) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार को सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में करीब 6,500 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है।

मल्होत्रा ने बताया कि शहर के सभी 575 बूथों से करीब 11-11 कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे। इसके अलावा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति बनाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करने के लिए शहरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), मार्केट एसोसिएशनों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे। शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और नगर निगम की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन आंतरिक प्रक्रिया से होगा

नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उम्मीदवारों का चयन पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। इसके लिए चुनाव समिति की बैठक अगले एक-दो दिनों में होगी।

उपाध्याय ने बताया कि चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी स्थानीय मुद्दों और नागरिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगा।

Readers' Comments
Shitstorm 7/22/2024 4:55:48 PM

What do you care about the whole issue involving these Godless people ??? Who cares ? These are Satanic whores who dint care about anything and anyone but their own Demonic Power. Don't you have better things to do ? Like ... finding yourself !!!

Have something to say? Post your comment
विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को

: विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को

टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

: टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान

: डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान

सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल

: सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल

22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

: 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

विद्यार्थियों ने नेचर ट्रेल पर देखी चंडीगढ़ के जंगलों की जैव विविधता

: विद्यार्थियों ने नेचर ट्रेल पर देखी चंडीगढ़ के जंगलों की जैव विविधता

राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनाया जश्न

: राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनाया जश्न

पीजीआईएमईआर को लगातार दूसरे वर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान में सिल्वर श्रेणी का पुरस्कार

: पीजीआईएमईआर को लगातार दूसरे वर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान में सिल्वर श्रेणी का पुरस्कार

चंडीगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन : विशेष लोक अदालत में 1,039 से अधिक मामलों का निपटारा

: चंडीगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन : विशेष लोक अदालत में 1,039 से अधिक मामलों का निपटारा

प्रशासक ने सरकारी ITI, चंडीगढ़ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में 498 प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया

: प्रशासक ने सरकारी ITI, चंडीगढ़ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में 498 प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया

X