स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा 6.0’ अभियान के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) चंडीगढ़ और माई भारत ने युवाओं के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। सेक्टर-44 स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्कूल के नजदीक पब्लिक ग्राउंड में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।