Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है • सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया • मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, प्रशासक कटारिया ने रखी आधारशिला • भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रामदास आठवले • मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार • चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स एवं एआरएचसी के लाइसेंसधारकों को राहत देने और जीपीए हस्तांतरण नीति पुनः लागू करने को मंजूरी दी • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह • छठ पूजा के लिए कॉलोनियों और गांवों में होंगे पुख्ता इंतजाम • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया 29वें सीआईआई चंडीगढ़ मेले का उद्घाटन; 250 से अधिक प्रदर्शक ले रहे हिस्सा, 2 नवंबर तक चलेगा मेला • हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

चंडीगढ़

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार

Updated on Wednesday, November 04, 2026 00:50 AM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एसआईआर किसी पात्र नागरिक का मताधिकार छीनने की नहीं, बल्कि मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी नहीं, बल्कि चोरों को वोट मिलना बंद हो गया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, महामंत्री रामवीर भट्टी, मीडिया प्रभारी कैलाश चंद जैन, संयोजक रवि रावत और मुख्य प्रवक्ता धीरेन्द्र तायल भी उपस्थित रहे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का झूठा प्रचार कर देश में भ्रम फैला रहा है। वास्तविकता यह है कि निर्वाचन आयोग ने तीन चरणों में लगभग 95.40 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की समीक्षा की है। इसमें मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से स्थान बदल चुके लोगों, अनुपस्थित मतदाताओं और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज कुल 13.39 करोड़ नामों को चिह्नित कर वर्गीकृत किया गया है। ये अंतिम सूची से हटाए गए नाम नहीं हैं और दावे व आपत्तियों के जरिए पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का पूरा अवसर दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि मृत व्यक्तियों या दोहरी प्रविष्टियों को मतदाता सूची में बनाए रखने का क्या औचित्य है?


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने बूथ स्तर पर अपने बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए थे। यदि मतदाता सूचियों में इतनी गड़बड़ियां थीं, तो उनके एजेंटों ने समय रहते आपत्तियां क्यों नहीं दर्ज करवाईं? उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को जोड़ना भी है।
पंजाब की अंतिम सूची में बढ़े 7.06 लाख मतदाता
पंजाब का उदाहरण देते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया कि एसआईआर से पहले राज्य में करीब 2.15 करोड़ मतदाता थे। 13 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में यह संख्या 1,93,94,435 रह गई थी, लेकिन दावे और आपत्तियों के बाद 12 अक्तूबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में यह बढ़कर 2,01,00,727 हो गई। यानी ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में 7.06 लाख मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है। इसमें 1,03,76,026 पुरुष, 97,24,195 महिलाएं और 506 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
वहीं, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ में भी एसआईआर के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण और त्रुटियां सुधारने के लिए बार-बार अवसर दिए गए हैं। यदि कोई पात्र नागरिक अब भी छूट गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है।
इंदिरा गांधी के निरस्त चुनाव से दी नसीहत, राहुल को बताया ‘कन्फ्यूज अस’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस के शासनकाल में तब मिला था, जब अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को निरस्त कर दिया था। नेहरू-गांधी परिवार के दौर में ही निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता पर सर्वाधिक सवाल उठे। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चीन में कन्फ्यूशियस नाम के महान विद्वान हुए हैं, लेकिन राहुल गांधी को खुद कांग्रेस के लोग ही ‘कन्फ्यूज अस’ कहने लगे हैं। उनकी रैलियों में दस लाख की भीड़ का दावा होता है, पर 50 हजार लोग भी नहीं जुटते। वे विदेशी पैसे और विदेशी मित्रों के सहारे देश में भ्रम फैला रहे हैं। ठाकुर ने तंज कसा कि जहां-जहां राहुल गांधी के चरण पड़ते हैं, वहां-वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। उधर, पंजाब सरकार से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के बजाय उनका शोषण कर रही है।
चंडीगढ़ में मंगलवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। साथ हैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा व अन्य पदाधिकारी।

Have something to say? Post your comment
सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

: सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, प्रशासक कटारिया ने रखी आधारशिला

: मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, प्रशासक कटारिया ने रखी आधारशिला

भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रामदास आठवले

: भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रामदास आठवले

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स एवं एआरएचसी के लाइसेंसधारकों को राहत देने और जीपीए हस्तांतरण नीति पुनः लागू करने को मंजूरी दी

: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स एवं एआरएचसी के लाइसेंसधारकों को राहत देने और जीपीए हस्तांतरण नीति पुनः लागू करने को मंजूरी दी

छठ पूजा के लिए कॉलोनियों और गांवों में होंगे पुख्ता इंतजाम

: छठ पूजा के लिए कॉलोनियों और गांवों में होंगे पुख्ता इंतजाम

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया 29वें सीआईआई चंडीगढ़ मेले का उद्घाटन; 250 से अधिक प्रदर्शक ले रहे हिस्सा, 2 नवंबर तक चलेगा मेला

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया 29वें सीआईआई चंडीगढ़ मेले का उद्घाटन; 250 से अधिक प्रदर्शक ले रहे हिस्सा, 2 नवंबर तक चलेगा मेला

पीएनबी के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित

: पीएनबी के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश : पीएनबी ने चंडीगढ़ में निकाली वॉकथॉन, सीजीएम आशीष चतुर्वेदी ने किया नेतृत्व

: भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश : पीएनबी ने चंडीगढ़ में निकाली वॉकथॉन, सीजीएम आशीष चतुर्वेदी ने किया नेतृत्व

MCM DAV कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से रूबरू हुईं 500 से अधिक छात्राएं

: MCM DAV कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से रूबरू हुईं 500 से अधिक छात्राएं

नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने कोर कमेटी की बैठक में दिए जीत के मंत्र

: नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने कोर कमेटी की बैठक में दिए जीत के मंत्र

X