अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को पंचकूला में ‘संकट से उबरना-भारत के गिद्धों का संरक्षण’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यशाला का उद्घाटन किया और गिद्धों के लिए सुरक्षित क्षेत्र विकसित करने के साथ पशु चिकित्सा और संरक्षण के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।