Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट • मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की • 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन • सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद • फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता • नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित • त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए • चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री • नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

हरियाणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

Updated on Saturday, October 03, 2026 13:02 PM IST

चंडीगढ़/पंचकूला,  तऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में जारी 'नमो क्रिकेट लीग' में क्रिकेट का जो जुनून पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा है, उसका बड़ा अध्याय रविवार को पूरा होगा। नमो क्रिकेट लीग के ग्रैंड फिनाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी रहेगी। इसी के साथ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचकूला से शुरू हुई यह लीग अब हरियाणा-पंजाब की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी।
आयोजक तरुण भंडारी के प्रयासों से आयोजित इस लीग ने क्रिकेट को युवाओं तक पहुंचाने के साथ ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संदेश भी लगातार दिया है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों की भागीदारी ने आयोजन को खास चर्चा में ला दिया है।

मोदी के नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ सकता है अगला चरण -
देश में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने पर केंद्रित अभियानों के बीच नमो क्रिकेट लीग के राष्ट्रीय विस्तार की संभावना ने इस आयोजन को और महत्वपूर्ण बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह के नशामुक्ति संदेश को देखते हुए लीग के अगले चरण को देश के अन्य राज्यों तक ले जाने का विचार सामने आ सकता है। ऐसे में रविवार का फिनाले सिर्फ ट्रॉफी के लिए मुकाबला नहीं होगा। मैदान पर खिलाड़ियों की भिड़ंत के साथ मंच पर लीग के भविष्य को लेकर भी बड़ी घोषणा की उम्मीद रहेगी।

3400 टीमों से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की तैयारी-

नमो क्रिकेट लीग के शुरुआती चरणों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और छोटे शहरों की टीमों ने हिस्सा लिया। अब यदि इसका राष्ट्रीय संस्करण सामने आता है तो देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में यह अगला कदम हो सकता है। पंचकूला का रविवार का फिनाले इसलिए खास है, क्योंकि यहां सिर्फ विजेता का फैसला नहीं होगा, बल्कि यह भी साफ हो सकता है कि नमो क्रिकेट लीग का अगला मैदान पंचकूला होगा या पूरा देश। सिंगर बी प्राक की लाइव परफ़ॉर्मेंस के साथ नमो क्रिकेट लीग की शानदार समाप्ति होगी।

Have something to say? Post your comment
नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

गिद्ध संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला : पंचकूला में गिद्ध संरक्षण पर मंथन, भूपेंद्र यादव ने सुरक्षित क्षेत्र बनाने पर दिया जोर

: गिद्ध संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला : पंचकूला में गिद्ध संरक्षण पर मंथन, भूपेंद्र यादव ने सुरक्षित क्षेत्र बनाने पर दिया जोर

शिक्षक दिवस पर 79 शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

: शिक्षक दिवस पर 79 शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में किया नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में किया नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण

अम्बाला छावनी स्टेशन पर 9 सितंबर को पांच घंटे का ब्लॉक

: अम्बाला छावनी स्टेशन पर 9 सितंबर को पांच घंटे का ब्लॉक

हरियाणा-अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट से मजबूत होंगे व्यापार, सांस्कृतिक संबंध : गौरव गौतम

: हरियाणा-अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट से मजबूत होंगे व्यापार, सांस्कृतिक संबंध : गौरव गौतम

X