Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट • मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की • 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन • सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद • फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता • नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित • त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए • चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री • नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

खेल

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Updated on Thursday, October 15, 2026 23:53 PM IST

चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन ) सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ पुलिस की ओर से ‘100% टीम्स, 0% ड्रग्स’ थीम के तहत आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना तथा खेलों के माध्यम से उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।


टूर्नामेंट के ग्रैंड फिनाले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने विशेष रूप से शिरकत की। पुलिस के आला अधिकारियों ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में थाना मलोया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि थाना इंडस्ट्रियल एरिया की टीम दूसरे और थाना सेक्टर-17 की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में ट्रैफिक विंग की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में थाना मलोया की टीम दूसरे और थाना सेक्टर-26 की टीम तीसरे स्थान पर रही।


श्रुति और आदित्य बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में ट्रैफिक टीम की श्रुति को 'बेस्ट प्लेयर' के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं बालक वर्ग में अपनी टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाने वाले थाना इंडस्ट्रियल एरिया के आदित्य रावत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। पुलिस प्रशासन युवाओं को नशे की गर्त से बचाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है। टूर्नामेंट के दौरान युवक और युवतियों की टीमों ने कड़े मुकाबलों में अनुकरणीय खेल भावना का प्रदर्शन किया।

Have something to say? Post your comment
केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

37 साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की जिम्मेदारी

: 37 साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की जिम्मेदारी

X