Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

37 साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की जिम्मेदारी

Updated on Friday, June 26, 2026 22:11 PM IST

चंडीगढ़( प्रोसन बर्मन) करीब 37 साल के लंबे अंतराल के बाद चंडीगढ़ को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 'एशियन रिले चैंपियनशिप 2027' की मेजबानी चंडीगढ़ को सौंपी है। मई 2027 में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इसे देश, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक व गर्व का क्षण बताया है।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि इस आयोजन में एशिया के कई देशों के दिग्गज एथलीट भाग लेंगे। इससे चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना युवाओं और स्कूली छात्रों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बनेगा, जिससे खेलों के प्रति उनका रुझान भी बढ़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
चैंपियनशिप की तैयारियों का खाका खींचते हुए कटारिया ने स्पष्ट किया कि सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के बैठने की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं।
केंद्र, पंजाब और हरियाणा के साथ मिलकर होगी तैयारी
इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र सरकार से भी आवश्यक समन्वय कर रहा है। चूंकि इस दौरान देश-विदेश से भारी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अधिकारी और खेल प्रेमी चंडीगढ़ पहुंचेंगे, इसलिए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ भी जल्द ही उच्च स्तरीय बैठकें की जाएंगी। कटारिया ने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ इस चैंपियनशिप की सफल मेजबानी कर देश का नाम रोशन करेगा और यह आयोजन खेलों के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

: शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

X