Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

खेल

शहर की पेसर नंदिनी शर्मा एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल

Updated on Thursday, August 06, 2026 22:30 PM IST

चंडीगढ़: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के लिए गर्व के क्षण में चंडीगढ़ की तेज़ गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा का चयन एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर, 2026 तक यूएई में खेला जाएगा। नंदिनी फिलहाल आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले इसी वर्ष उनका चयन इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम में हुआ था। इसके अलावा वह एसीसी राइजिंग स्टार महिला एशिया कप 2026 में भारत-ए टीम का भी हिस्सा रही थीं, जहां उन्होंने प्रभावी तेज़ गेंदबाज़ी से अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सीनियर भारतीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत की।

 नंदिनी ने अब तक पंजाब और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन दोनों का प्रतिनिधित्व करते हुए बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने सीनियर महिला इंटर-जोनल टूर्नामेंट, महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

 इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की ओर से खेलते हुए भी नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की प्रमुख गेंदबाज़ों में अपनी जगह बनाई।

 

नंदिनी की इस उपलब्धि पर यूटीसीए के अध्यक्ष सारांश टंडन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कीनंदिनी की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।

Have something to say? Post your comment
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट

केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

: केया बडुगू ने जीती गोल्फ चैंपियनशिप

यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

: यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित

इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

: इमैनुअल देवेसर का फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सीबीएसई नॉर्थ जोन-II क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन

महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

: महिला क्रिकेट : पंजाब की बेटियों के लिए ‘शी लीड्स क्रिकेट’ अभियान शुरू

पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

: पंचाल के शतक से चंडीगढ़ को सिचेम ट्रॉफी में दूसरी जीत

चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

: चंडीगढ़ क्रिकेट टीम सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 टूर्नामेंट खेलने पुडुचेरी रवाना

शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

: शहर की नंदिनी शर्मा लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट पदार्पण के करीब

37 साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की जिम्मेदारी

: 37 साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की जिम्मेदारी

X