चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सीनियर विमेंस क्रिकेट टीम 22 से 31 जुलाई तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली सीनियर विमेंस इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (सीचेम ट्रॉफी-2026) में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़, केरल, हिमाचल प्रदेश और मेजबान पुडुचेरी की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाली टीमें 31 जुलाई को खेले जाने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी।
अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया चंडीगढ़ टीम की कप्तानी करेंगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद चंडीगढ़ का मुकाबला 23 जुलाई को केरल, 25 जुलाई को पुडुचेरी, 26 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, 28 जुलाई को केरल और 29 जुलाई को पुडुचेरी से होगा।
चंडीगढ़ टीम में तानिया भाटिया (कप्तान), सारा महाजन, दीप्ति वालिया, याशिका साहनी, पारुषी प्रभाकर, पलक राणा, गुलनाज़ ग्रेवाल, कुमारी शिबी, रजनी देवी, समायरा ठाकुर, मोनिका बिश्नोई, तरुनिका, हितांशी, दिवनिदि संडिल और ट्विंकल पाठक शामिल हैं।
टीम के सहयोगी स्टाफ में ख्याति गुलानी (कोच), निम्मा (फिजियोथेरेपिस्ट) और अर्जुन जाखड़ (ट्रेनर) शामिल हैं।