मोहाली, (प्रोसन बर्मन ) उभरते क्रिकेटर इमैनुअल देवेसर का शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग की फाजिल्का फाल्कन्स टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर डीएनटी (DNT) समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इमैनुअल पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) डीएनटी टास्क फोर्स के चेयरमैन लखा राम लालका के पुत्र हैं। इमैनुअल ने क्रिकेट के क्षेत्र में मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन को परिवार के साथ-साथ डीएनटी समाज के लिए भी गर्व का क्षण बताया जा रहा है।
युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा
परिवार और समाज के नेताओं ने इमैनुअल की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि समाज के युवा आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमैनुअल की सफलता अन्य बच्चों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
डीएनटी समाज और क्षेत्रवासियों ने लखा राम लालका और इमैनुअल देवेसर को बधाई देते हुए आगामी टी-20 मुकाबलों में उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उभरते क्रिकेटर की उपलब्धि पर डीएनटी समाज में खुशी, परिवार और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई