Wednesday, 11 November 2026
BREAKING
• जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह • त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को • चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ • सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य • राजस्थान परिषद के दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, तंबोला रहा मुख्य आकर्षण • वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, समाजसेवी संगीता कागड़ा और वरिंदर रिंकू लोबाना सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल • 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित • दीवाली पर पटाखों के शोर से कान सुन्न होने या सुनने में परेशानी? पीजीआईएमईआर ने जारी की विशेष हेल्पलाइन • छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

Updated on Wednesday, November 11, 2026 00:03 AM IST

चंडीगढ़,  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने पार्टी की उच्चस्तरीय बैठकों के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने ऐलान किया कि संगरूर से शुरू हुई 'इंसाफ यात्रा' के बाद अब कांग्रेस पार्टी 12 नवंबर से पूरे पंजाब में चरणबद्ध तरीके से राज्यव्यापी रैलियां और जन-संपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करेंगे।
परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान पैदा हुए बदतर हालातों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी बुद्धिजीवियों, युवाओं, Gen Z और समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर उनकी राय ले रही है, जिसे आगामी घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) तैयार करने में शामिल किया जाएगा। विशेषज्ञों से भी इस दिशा में लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।
सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कड़ा प्रहार करते हुए पीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिर्फ एक मोहरा हैं, पंजाब चुटकुलਿਆਂ से नहीं चल सकता।" उन्होंने आरोप लगाया कि 2029 तक पंजाब को ड्रग-फ्री राज्य बनाने का दावा करने वाली भाजपा भी अप्रत्यक्ष रूप से 'आप' सरकार की 'ए-टीम' की तरह काम कर रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था और नशों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार की नाक के नीचे नशीले कैप्सूल धड़ल्ले से बिक रहे हैं और सबसे ज्यादा मेडिकल ड्रग्स गुजरात से आ रही है।
धान खरीद के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए परगट सिंह ने कहा कि आज भी मंडियों में 20 से 25 प्रतिशत धान बिना तुलाई के खुले में पड़ा है, जबकि मुख्यमंत्री बड़े-बड़े दावे करते थे। सरकार के लगातार यू-टर्न पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का हक मिलना चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनावी तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली उम्मीदवारों की सूची और सर्वे पर तेजी से काम चल रहा है, जो जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं, प्रियंका गांधी सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं के पंजाब दौरे की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता जल्द ही राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वरिंदर ढिल्लों के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताया और कहा कि इसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

राजस्थान परिषद के दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, तंबोला रहा मुख्य आकर्षण

: राजस्थान परिषद के दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, तंबोला रहा मुख्य आकर्षण

वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, समाजसेवी संगीता कागड़ा और वरिंदर रिंकू लोबाना सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

: वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, समाजसेवी संगीता कागड़ा और वरिंदर रिंकू लोबाना सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

दीवाली पर पटाखों के शोर से कान सुन्न होने या सुनने में परेशानी? पीजीआईएमईआर ने जारी की विशेष हेल्पलाइन

: दीवाली पर पटाखों के शोर से कान सुन्न होने या सुनने में परेशानी? पीजीआईएमईआर ने जारी की विशेष हेल्पलाइन

चंडीगढ़ में सुरक्षित रही दीवाली: दमकल विभाग ने संभाली 29 आपात कॉल, शून्य हताहत और 4.34 मिनट रहा रिस्पॉन्स टाइम

: चंडीगढ़ में सुरक्षित रही दीवाली: दमकल विभाग ने संभाली 29 आपात कॉल, शून्य हताहत और 4.34 मिनट रहा रिस्पॉन्स टाइम

पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर छोटे और मध्यम उद्योगों को दिया जाएगा विशेष प्रोत्साहन: परगट सिंह

: पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर छोटे और मध्यम उद्योगों को दिया जाएगा विशेष प्रोत्साहन: परगट सिंह

मेयर सौरभ जोशी ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव और प्रशासक के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

: मेयर सौरभ जोशी ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव और प्रशासक के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

: सीएजी ने टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी उपभोक्ता शिकायतों के समाधान पर चौथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, प्रशासक कटारिया ने रखी आधारशिला

: मनीमाजरा और सेक्टर-26 के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर, प्रशासक कटारिया ने रखी आधारशिला

X