Tuesday, 10 November 2026
BREAKING
• सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य • राजस्थान परिषद के दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, तंबोला रहा मुख्य आकर्षण • वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, समाजसेवी संगीता कागड़ा और वरिंदर रिंकू लोबाना सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल • 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित • दीवाली पर पटाखों के शोर से कान सुन्न होने या सुनने में परेशानी? पीजीआईएमईआर ने जारी की विशेष हेल्पलाइन • छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव • चंडीगढ़ में सुरक्षित रही दीवाली: दमकल विभाग ने संभाली 29 आपात कॉल, शून्य हताहत और 4.34 मिनट रहा रिस्पॉन्स टाइम • पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने पर छोटे और मध्यम उद्योगों को दिया जाएगा विशेष प्रोत्साहन: परगट सिंह • मेयर सौरभ जोशी ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव और प्रशासक के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की • मधुमेह के हर पांच में से एक मरीज में रेटिना की बीमारी का खतरा; समय पर जांच से 90% से अधिक अंधता रोकी जा सकती है

राष्ट्रीय

10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

Updated on Monday, November 09, 2026 23:27 PM IST

चंडीगढ़/नई दिल्ली,  देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित करने के लिए 10वें 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। देश की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु इस गरिमामयी समारोह में विभिन्न श्रेणियों के तहत विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री  मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' विषय पर आधारित स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस सर्वेक्षण का दायरा वर्ष 2016 में मात्र 73 शहरी स्थानीय निकायों से बढ़कर इस बार 4,751 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है।
इस वर्ष के सर्वेक्षण में नागरिकों की प्रतिक्रिया को अधिक महत्व देने के साथ-साथ शहरी नदी तटों, समुद्र तटों, जल निकायों, पर्यटन स्थलों और विद्यालयों में स्वच्छता पहलों पर विशेष ध्यान दिया गया है। देश भर के 3,000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने जीपीएस आधारित रियल-टाइम निगरानी के साथ 10 प्रमुख आकलन क्षेत्रों के 43 संकेतकों के आधार पर जमीनी स्तर पर पारदर्शी मूल्यांकन किया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के पिछले संस्करणों की तुलना में इस बार सहभागी शहरों के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार दर्ज किया गया है। प्रत्यक्ष स्वच्छता का मानक 48 प्रतिशत से बढ़कर 70 प्रतिशत हो गया है, जबकि घर-घर कचरा संग्रहण 52 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसी प्रकार स्रोत पर कचरा पृथक्करण 30 प्रतिशत और प्रयुक्त जल प्रबंधन बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा, इस वर्ष 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिसके माध्यम से शहरों ने अपशिष्ट प्रबंधन में आपसी सीख और अनुभव साझा किए हैं।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

: 2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

X