चंडीगढ़,( प्रोसन बर्मन) पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर (ओएचएससी) की पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री यूनिट की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की क्विज में दूसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली के लीला एंबियंस कन्वेंशन होटल में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित 47वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ पेडोडॉन्टिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री (आईएसपीपीडी) के दौरान यह क्विज आयोजित की गई।
टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवित्रा देवी तथा अंतिम वर्ष के जूनियर रेजिडेंट डॉ. संजना और डॉ. शिफाली त्रिखा शामिल थीं। देशभर से बाल दंत चिकित्सा क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने राष्ट्रीय क्विज में हिस्सा लिया।
बच्चों की दंत चिकित्सा पर विशेष फोकस
पीजीआईएमईआर की पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री यूनिट बच्चों को व्यापक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ अकादमिक और शोध कार्यों में भी सक्रिय है। यूनिट में बच्चों में शुरुआती दंत क्षय की रोकथाम, दांतों और जबड़े के विकास में होने वाली गड़बड़ियों का शुरुआती उपचार, दांतों की चोट का प्रबंधन तथा विशेष जरूरतों और जटिल चिकित्सकीय स्थितियों वाले बच्चों के लिए विशेषज्ञ दंत चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं।
यूनिट साक्ष्य आधारित बाल दंत चिकित्सा और स्नातकोत्तर प्रशिक्षण को मजबूत करने के साथ बच्चों के मौखिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष सेवाओं का विस्तार कर रही है।