Tuesday, 29 September 2026
BREAKING
• मनीमाजरा में भाजपा का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों परिवारों और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन • सेवा संकल्प अभियान : धनास में मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1300 लोगों की जांच • चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण पर भाजपा का पलटवार • नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 85 क्वार्टर शराब बरामद • रामदरबार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई • यूटीसीए ने एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी शर्मा को किया सम्मानित • एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत • राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता • सीबीसी, पीआईबी और माई भारत ने सेक्टर-44 में विद्यार्थियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली • विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

राष्ट्रीय

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

Updated on Saturday, September 26, 2026 20:29 PM IST

नई दिल्ली, (प्रोसन बर्मन) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने के दावे पर निर्वाचन आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। आयोग के अनुसार 13 करोड़ लोगों के वोट काट दिए जाने की बात सही नहीं है। एसआईआर के दौरान तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 13 करोड़ प्रविष्टियों को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने जैसी श्रेणियों में चिह्नित किया गया है। ड्राफ्ट सूची अंतिम मतदाता सूची नहीं होती। पात्र मतदाताओं को इस दौरान दावे और आपत्तियां दाखिल करने का अवसर दिया जाता है।
आयोग के अनुसार करीब 13 करोड़ चिह्नित प्रविष्टियों में 2.8 करोड़ मृत, तीन करोड़ अनुपस्थित या जिनका पता नहीं चल पाया, 6.3 करोड़ स्थायी रूप से स्थानांतरित और करीब एक करोड़ ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए। इन प्रविष्टियों की जानकारी राजनीतिक दलों और उनके 20 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की गई है, ताकि वे इनका सत्यापन कर सकें।
ड्राफ्ट सूची में नाम चिह्नित होना अंतिम फैसला नहीं
आयोग के अनुसार ड्राफ्ट सूची में किसी नाम का चिह्नित होना और उसका अंतिम मतदाता सूची से हटना दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। पात्र मतदाता दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। एसआईआर के दौरान नाम छूटने वाले या नए पात्र मतदाता भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म-6 में बदलाव नहीं
निर्वाचन आयोग के अनुसार एसआईआर के दौरान फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतदाताओं की सुविधा के लिए घोषणा पत्र को फॉर्म-6 की प्रक्रिया के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य अलग-अलग प्रक्रिया से बचाना और दोबारा ओटीपी की जरूरत को खत्म करना है।
आयोग के अनुसार 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर संबंधी आयोग के आदेश की वैधता को बरकरार रखा था। एसआईआर के दौरान भी पात्र नए मतदाता फॉर्म-6 के जरिए नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या करने वाले युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की चार क्वालिफाइंग तिथियां 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर हैं। आयोग के अनुसार 24 जून 2025 से अब तक 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के करीब 2.37 करोड़ नए मतदाता मतदाता सूची में जोड़े जा चुके हैं। इस आयु वर्ग में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 17.38 करोड़ बताई गई है।

Have something to say? Post your comment
एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

: 2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

मायापुर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

: मायापुर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

मायापुर में 19 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी राधाष्टमी, देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

: मायापुर में 19 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी राधाष्टमी, देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

ओडिशा दौरे पर अंतरराज्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल : महिला सशक्तीकरण से औद्योगिक विकास तक, ओडिशा का रोडमैप

: ओडिशा दौरे पर अंतरराज्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल : महिला सशक्तीकरण से औद्योगिक विकास तक, ओडिशा का रोडमैप

पीआईबी चंडीगढ़ की टीम ने ICAR-CIWA का दौरा किया

: पीआईबी चंडीगढ़ की टीम ने ICAR-CIWA का दौरा किया

पीआईबी चंडीगढ़ के पत्रकारों ने सीटीटीसी की अत्याधुनिक तकनीक देखी

: पीआईबी चंडीगढ़ के पत्रकारों ने सीटीटीसी की अत्याधुनिक तकनीक देखी

ओडिशा की लोककला और ग्रामीण शिल्प परंपरा : रघुराजपुर में कलाकारों ने पत्रकारों के सामने दिखाई पत्तचित्र कला की बारीकियां

: ओडिशा की लोककला और ग्रामीण शिल्प परंपरा : रघुराजपुर में कलाकारों ने पत्रकारों के सामने दिखाई पत्तचित्र कला की बारीकियां

X