Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन • अशोक वाटिका प्रसंग में माता सीता और हनुमान जी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर • दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट • ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली • डड्डूमाजरा लैंडफिल का औचक निरीक्षण • विकास कार्यों में तेजी लाएं, समय पर पूरे करें प्रोजेक्ट : मेयर • नशा मुक्ति अभियान : नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर चंडीगढ़ से निकले चार राज्यों के 45 पुलिसकर्मी • सेक्टर-46 में 20 अक्टूबर को सजेगा 29वां दशहरा महोत्सव, तैयारियां मुकम्मल • तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

राष्ट्रीय

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

Updated on Monday, October 19, 2026 22:38 PM IST

पिथौरागढ़,  उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र का पहला राज्य बन गया है, जहां से नेपाल को ट्राउट मछली का निर्यात किया गया है। राज्य आईटीबीपी को भी ट्राउट मछली की आपूर्ति करने वाला पहला राज्य बना है। केंद्रीय मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने सोमवार को पिथौरागढ़ में कोल्डवॉटर फिशरीज क्लस्टर की समीक्षा बैठक में ट्राउट पालन को बढ़ावा देने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में मत्स्य किसानों को बेहतर दाम दिलाने, बाजार तक पहुंच मजबूत करने और मछली से बने मूल्यवर्धित उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। किसानों ने गुणवत्तापूर्ण चारा उचित कीमत पर उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण और परिवहन लागत जैसी समस्याएं भी उठाईं।

ट्राउट पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना

बैठक में आईटीबीपी समेत अन्य सशस्त्र बलों को ट्राउट की आपूर्ति बढ़ाने के लिए दूसरे हिमालयी राज्यों को भी समझौता ज्ञापन की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड चेन, मछली के बीज की उपलब्धता और प्रसंस्करण सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

महिला मत्स्य किसान रेखा जोशी ने बताया कि वह फिश बॉल्स, फिश फिंगर्स और फिश मोमोज जैसे उत्पाद बनाकर प्रतिदिन करीब 5,000 रुपये की बिक्री कर रही हैं। बैठक में किसानों के प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तकनीक और निर्यात की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।

Have something to say? Post your comment
कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

: 2029 तक देश से जड़ से उखड़ेगा नशे का व्यापार : अमित शाह

मायापुर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

: मायापुर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

मायापुर में 19 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी राधाष्टमी, देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

: मायापुर में 19 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी राधाष्टमी, देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

ओडिशा दौरे पर अंतरराज्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल : महिला सशक्तीकरण से औद्योगिक विकास तक, ओडिशा का रोडमैप

: ओडिशा दौरे पर अंतरराज्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल : महिला सशक्तीकरण से औद्योगिक विकास तक, ओडिशा का रोडमैप

X