Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन • अशोक वाटिका प्रसंग में माता सीता और हनुमान जी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर • दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट • ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली • डड्डूमाजरा लैंडफिल का औचक निरीक्षण • विकास कार्यों में तेजी लाएं, समय पर पूरे करें प्रोजेक्ट : मेयर • नशा मुक्ति अभियान : नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर चंडीगढ़ से निकले चार राज्यों के 45 पुलिसकर्मी • सेक्टर-46 में 20 अक्टूबर को सजेगा 29वां दशहरा महोत्सव, तैयारियां मुकम्मल • तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

चंडीगढ़

अशोक वाटिका प्रसंग में माता सीता और हनुमान जी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर

Updated on Monday, October 19, 2026 22:42 PM IST

चण्डीगढ़ : गढ़वाल भ्रातृ मण्डल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर 7 द्वारा आयोजित किए जा रहे 50वें रामलीला महोत्सव में आज भक्ति का एक अनोखा रंग देखने को मिला। सेक्टर 7-बी स्थित सी.पी.डब्ल्यू.डी रामलीला मैदान में चल रहे इस भव्य महोत्सव के दौरान आज जैसे ही मंच पर 'अशोक वाटिका प्रसंग' की शुरुआत हुई, पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इस प्रसंग के दौरान अशोक वाटिका में माता सीता के करुण विलाप और हनुमान जी द्वारा उन्हें ढाढस बंधाने के दृश्य को कलाकारों ने बेहद जीवंत रूप में पेश किया। हनुमान जी के रूप में मधुसूदन नौटियाल और माता सीता की भूमिका में शालू शुक्ला के मार्मिक अभिनय ने दर्शकों की आँखों को नम कर दिया।
इसके बाद मंच पर वह बहुप्रतीक्षित दृश्य आया जब हनुमान जी को तेज भूख लगती है और वे माता सीता से आज्ञा लेकर अशोक वाटिका के मीठे फल खाने लगते हैं। फल खाने के साथ-साथ हनुमान जी द्वारा वाटिका के विशाल पेड़ों को उखाड़ने और पूरी वाटिका को तहस-नहस करने के जीवंत दृश्य ने दर्शकों में जोश भर दिया। रावण के घमंड को चूर-चूर करते हुए 'अशोक वाटिका उखाड़ने' के इस अद्भुत और पराक्रमी अभिनय ने पंडाल में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर गढ़वाल भ्रातृ मण्डल के अध्यक्ष कुंदन लाल उनियाल ने विशेष जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष रामलीला अपने स्वर्ण जयंती (50वें वर्ष) के ऐतिहासिक पड़ाव पर है। इस पावन उपलक्ष्य में विजयदशमी (दशहरा) का पर्व बेहद हर्षोल्लास, भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
यह भव्य आयोजन 20 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक इसी सी.पी.डब्ल्यू.डी रामलीला मैदान, सेक्टर 7 में आयोजित होगा।

Have something to say? Post your comment
फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन

: फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन

दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर

: दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर

दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

: दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

डड्डूमाजरा लैंडफिल का औचक निरीक्षण

: डड्डूमाजरा लैंडफिल का औचक निरीक्षण

विकास कार्यों में तेजी लाएं, समय पर पूरे करें प्रोजेक्ट : मेयर

: विकास कार्यों में तेजी लाएं, समय पर पूरे करें प्रोजेक्ट : मेयर

नशा मुक्ति अभियान : नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर चंडीगढ़ से निकले चार राज्यों के 45 पुलिसकर्मी

: नशा मुक्ति अभियान : नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर चंडीगढ़ से निकले चार राज्यों के 45 पुलिसकर्मी

सेक्टर-46 में 20 अक्टूबर को सजेगा 29वां दशहरा महोत्सव, तैयारियां मुकम्मल

: सेक्टर-46 में 20 अक्टूबर को सजेगा 29वां दशहरा महोत्सव, तैयारियां मुकम्मल

तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

: तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

: मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

: 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

X