Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

राष्ट्रीय

मायापुर में 19 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी राधाष्टमी, देश-विदेश से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Updated on Thursday, September 17, 2026 22:24 PM IST

नदिया: इस्कॉन के ग्लोबल हेडक्वार्टर श्रीधाम मायापुर समेत दुनियाभर के सभी इस्कॉन केंद्रों में श्रीमती राधारानी के शुभ आविर्भाव तिथि उत्सव राधाष्टमी को धार्मिक परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। मायापुर में मुख्य आयोजन 19 सितंबर को होगा। इस मौके पर देश-विदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

इस्कॉन मायापुर के प्रचार सचिव रसिक गौरांग दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी राधारानी के आविर्भाव तिथि के अवसर पर मायापुर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राधाष्टमी उत्सव की शुरुआत सुबह राधा-कृष्ण की मंगला आरती से होगी।

इस्कॉन सूत्रों के मुताबिक, उत्सव का प्रमुख आकर्षण महाअभिषेक होगा। शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार राधा-कृष्ण के विग्रह का शंख से गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद राधारानी और श्रीकृष्ण को नए वस्त्रों और विभिन्न प्रकार के फूलों के आभूषणों से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा।

राधाष्टमी के लिए मायापुर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। 18 सितंबर से मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजावट की जाएगी। 19 सितंबर पूरे दिन राधा-कथा, भजन और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा।

दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए इस्कॉन की ओर से निःशुल्क अनुकल्प महाप्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।

हजारों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में जिला पुलिस के साथ इस्कॉन के स्वयंसेवक भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उत्सव के दौरान भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

: 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कारों का ऐलान 11 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह

अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

: अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ

ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

: ठंडे पानी में मछली पालन को बढ़ावा : उत्तराखंड से नेपाल तक पहुंचेगी ट्राउट मछली

कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

: कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र के विकास के लिए गोबरधन योजना शुरू

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

: पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को नेशनल पीएनजी ड्राइव-3.0 शुरू

एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

: एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेंगे बीएलओ, सुनवाई में भी राहत

राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

: राष्ट्रीय क्विज में पीजीआईएमईआर की टीम उपविजेता

विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

: विशेष गहन पुनरीक्षण : 13 करोड़ वोट नहीं कटे, एसआईआर में प्रविष्टियां चिह्नित हुईं

स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

: स्वास्थ्य अभिलेख जोड़ने में चंडीगढ़ देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला केंद्र शासित प्रदेश

X