Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

Updated on Friday, November 13, 2026 12:24 PM IST

चंडीगढ़, ( प्रोसन बर्मन ) भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में मनीमाजरा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी की कथित नकारात्मक राजनीति, अराजकता फैलाने के प्रयासों और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के नैरेटिव के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिवालिक गार्डन के सामने आयोजित विशाल जनसभा को केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया, जिसके बाद  पुरी और  मल्होत्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनावी जनादेश को स्वीकार करने के बजाय जनता को भ्रमित करने और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध हर दल का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता और अस्थिरता फैलाना कतई स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर विपक्ष के निराधार आरोपों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे। यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


वैश्विक ऊर्जा संकट और देश की आर्थिक प्रगति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक ऊर्जा संकट, ईंधन की कीमतों, भारत की मजबूत होती आर्थिक स्थिति, वर्ष 1984 के सिख नरसंहार और विपक्ष की राजनीति पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलमार्ग) से जुड़ी परिस्थितियों ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर भारी दबाव बनाया है। ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात में ईंधन की कीमतों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए नवंबर 2021, मई 2022 और 10 मार्च 2026 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती जैसे अहम कदम उठाए। उनके अनुसार, पिछले चार वर्षों में देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर रहीं और घरेलू एलपीजी की कीमतें भी कई पड़ोसी देशों की तुलना में काफी कम हैं।
देश की अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए पुरी ने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पिछली तिमाही की 7.8 प्रतिशत की शानदार विकास दर और मूडीज की रेटिंग में सुधार का उल्लेख किया। साथ ही, विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष को 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के परिणामों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य देश के युवाओं और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से निश्चित रूप से साकार होगा।
1984 के सिख नरसंहार और सामाजिक सौहार्द का किया जिक्र
वर्ष 1984 की दर्दनाक घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 1 से 3 नवंबर 1984 के बीच दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर निर्दोष सिखों की निर्मम हत्या की गई और अकेले दिल्ली में 2,700 से अधिक लोगों की जान चली गई। यह कोई सामान्य दंगा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हिंसा थी, जिसमें पीड़ित परिवारों की पहचान विशिष्ट पतों के आधार पर की गई थी। अपना संस्मरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय वह जिनेवा में तैनात थे, जबकि दिल्ली में उनके माता-पिता को हिंदू मित्रों और पड़ोसियों ने सुरक्षित संरक्षण दिया था, जो कि आपसी सामाजिक सौहार्द की एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 1984 के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिससे पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में सार्थक प्रयास हुए हैं।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी पराजय को पचा नहीं पा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं व चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम फैला रही है। भारत के लोकतंत्र की असली शक्ति यहां के जागरूक मतदाता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रही चहुंमुखी विकास यात्रा का जिक्र करते हुए पदयात्रा को एक सफल जनजागरण अभियान बताया।
कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपस्थित सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ इकाई ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने का पुरजोर संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और संजय टंडन, महापौर सौरभ जोशी, भारत कुमार, दविंदर बबला, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और संजीव राणा, उपमहापौर सुमन शर्मा, पूर्व महापौर सरबजीत कौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा, शक्ति देवशाली, जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी, रविंदर मलिक, अनूप गुप्ता, रेखा सूद, खुशविंदर सिंह तथा दिलीप कुमार सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

राजस्थान परिषद के दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, तंबोला रहा मुख्य आकर्षण

: राजस्थान परिषद के दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, तंबोला रहा मुख्य आकर्षण

X