Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट • मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की • 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन • सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद • फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता • नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित • त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए • चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री • नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंडीगढ़

सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद

Updated on Thursday, October 15, 2026 23:49 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन ) सेक्टर 34 थाना पुलिस ने सेक्टर 44 में पैदल जा रही एक महिला के कान से सोने की बाली झपटने के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यशप्रीत सिंह (18) निवासी सेक्टर 32-सी (वर्तमान निवासी बुड़ैल, सेक्टर 45) और कुशल वालिया उर्फ गोलू (26) निवासी बुड़ैल, सेक्टर 45 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए सोने के टॉप्स और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा (सीएच 01सीयू 8987) बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्तूबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सेक्टर 44-बी स्थित डिस्पेंसरी के पास एक महिला से झपटमारी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बुड़ैल निवासी शिव रानी (45) ने बताया कि वह घरों में काम करती हैं। सुबह करीब 10:40 बजे जब वह काम पर जा रही थीं, तभी सामने से एक्टिवा सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने उतरकर अचानक उनके दाहिने कान से सोने का टॉप्स झपट लिया और अपने साथी के साथ फरार हो गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
आरोपी कुशल वालिया पर पहले से दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुशल वालिया उर्फ गोलू आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मोहाली और चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, झपटमारी और दुष्कर्म से जुड़े 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें मोहाली के फेज-11 थाने में चोरी के पांच, मुल्लांपुर थाने में दुष्कर्म का एक और सेक्टर-34 थाने में चोरी व झपटमारी के दो मामले शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी यशप्रीत सिंह का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Have something to say? Post your comment
तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

: तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

: मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

: 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए

: त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए

चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री

: चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री

नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

: नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

टिंबर मार्केट के पास पुलिस ने दबोचा, अवैध कमानीदार चाकू बरामद

: टिंबर मार्केट के पास पुलिस ने दबोचा, अवैध कमानीदार चाकू बरामद

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज : 30 हलका प्रभारियों की पहली सूची घोषित

: भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज : 30 हलका प्रभारियों की पहली सूची घोषित

पूर्वांचल सभाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात, 14 स्थानों पर होगी व्यवस्था

: पूर्वांचल सभाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात, 14 स्थानों पर होगी व्यवस्था

नगर निगम की पहल : 33.69 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

: नगर निगम की पहल : 33.69 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

X