Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर '100% टीम्स, 0% ड्रग्स' थीम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट • मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की • 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन • सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद • फोर्टिस मोहाली ने एडवांस्ड इमेजिंग व रोबोटिक्स से स्तन कैंसर के इलाज में हासिल की सफलता • नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित • त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए • चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री • नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंडीगढ़

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज : 30 हलका प्रभारियों की पहली सूची घोषित

Updated on Thursday, October 15, 2026 00:02 AM IST

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए ‘मिशन युवा सरकार 2027’ का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमलान बिस्वास ने सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भुकड़ी कलां) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य के 30 हलका इंचार्जों की पहली सूची भी जारी कर दी है।
पार्टी नेतृत्व का दावा है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब पूरा ध्यान जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार तथा स्थानीय नेतृत्व को सक्रिय करने पर केंद्रित है।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब प्रदेश संयोजक डॉ. विक्रम सिंह सूरी, पंजाब कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह शेरगिल और लीगल सेल संयोजक रोहितोज सिंह ने पार्टी के नीतिगत एजेंडे को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और नशे के अवैध कारोबार के खात्मे के लिए पार्टी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करेगी।
नवनियुक्त पंजाब प्रभारी सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी किसानों, युवाओं, मजदूरों, कर्मचारियों और वंचित वर्गों के हकों की आवाज प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि बीआरपी का लक्ष्य राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश लाकर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराना, कृषि क्षेत्र को मजबूती देना और पलायन रोकना है। पार्टी ‘मिशन पंज पड़ाव’ के जरिए कौशल प्रशिक्षण, महिला सशक्तीकरण, खेल सुविधाओं के विकास और समावेशी विकास को आगे बढ़ाएगी।
इन प्रमुख चेहरों को मिली हलका प्रभारी की जिम्मेदारी
पार्टी द्वारा जारी सूची में लुधियाना साउथ से दर्शन सिंह रेहल, लुधियाना वेस्ट से दविंदरजीत कौर, आत्म नगर से सेवानिवृत्त एसएचओ जगजीत सिंह, साहनेवाल से कुलवंत सिंह, जगराओं से जसवीर सिंह, समराला से परविंदर सिंह, मोगा से दर्शन कौर धालीवाल, बाघापुराना से रोशन पाल शर्मा, धर्मकोट से गजबीर सिंह मथारू, लंबी से डॉ. जगतार सिंह, मानसा से कुलविंदर कौर, रूपनगर से इंजीनियर संजीव शर्मा, खरड़ से हरजिंदर सिंह ढिल्लों तथा डेरा बस्सी से इंदरजीत सिंह बामराह को दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा माझा व दोआबा क्षेत्र में जालंधर नॉर्थ से पंकज मेहता, जालंधर सेंट्रल से सिमरनजीत सिंह जंडू, शाहकोट से करण सिंह, अमृतसर ईस्ट से सुखजिंदर सिंह माहू, मजीठा से अवतार सिंह, बाबा बकाला से हरदीप सिंह, जंडियाला से हरजीत सिंह, गुरदासपुर से बलजीत सिंह मान, तरनतारन से सुखवंत सिंह, खेमकरण से गुरमीत कौर, खडूर साहिब से हरदीप सिंह, पट्टी से अमरजीत सिंह और जीरा से एडवोकेट मनजिंदर सिंह को हलका इंचार्ज बनाया गया है। शेष हलकों के लिए प्रभारियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

: तबादलों के नाम पर पैसे लेने के आरोप : भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए पंजाब सीएम के ओएसडी

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

: मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की

'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

: 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के तहत नगर निगम की पहल, डड्डूमाजरा में सीखा कचरा प्रबंधन

सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद

: सेक्टर 34 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छीने गए सोने के टॉप्स और एक्टिवा बरामद

त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए

: त्योहारी सीजन से पहले चण्डीगढ़ व्यापार मंडल ने ट्रैफिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे चंडीगढ़ पुलिस के समक्ष उठाए

चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री

: चंडीगढ़ अब वृंदावन बनने जा रहा है, सभी श्रद्धालु कथा सुनने जरूर आएं” : पंडित अनुज शास्त्री

नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

: नगर निगम के वाटर टैंक में लीकेज के चलते मरम्मत कार्य जारी, 2 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

टिंबर मार्केट के पास पुलिस ने दबोचा, अवैध कमानीदार चाकू बरामद

: टिंबर मार्केट के पास पुलिस ने दबोचा, अवैध कमानीदार चाकू बरामद

पूर्वांचल सभाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात, 14 स्थानों पर होगी व्यवस्था

: पूर्वांचल सभाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात, 14 स्थानों पर होगी व्यवस्था

नगर निगम की पहल : 33.69 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

: नगर निगम की पहल : 33.69 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ

X