Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

Updated on Monday, September 21, 2026 00:11 AM IST

पंचकूला, पंजाब के राज्यपाल  गुलाबचंद कटरिया ने लोक निर्माण विभाग सेक्टर-1 के विश्राम गृह में आज अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट पंजीकृत के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान युवाओं की ऊर्जा के उपयोग का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रेम जी गोयल, पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल, डाॅ साध्वी अमृता दीदी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट ज्ञानचंद गुप्ता, अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट की प्रधान रूचि गुप्ता, वार्ड 6 के पार्षद व ट्रस्ट के महामंत्री पार्थ गुप्ता मौजूद रहे।


पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद ने कहा कि प्रेमजी गोयल ने हजारो कार्यकर्ताओं को मेहनत व मार्गदर्शन से तैयार किया है। उनका संघ को मजबूत करने में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि वे भी और कई बड़े नेता भी उनके मार्गदर्शन से ही यहां तक पंहुचे है। उन्होंने अश्विनी गुप्ता ममोरियल पंजीकृत ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने पर ज्ञानचंद गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पिछले 20 सालों से खेलों के माध्यम से युवाओं को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन, कबड्डी, रक्तदान शिविर व अन्य सामाजिक कार्यों का आयोजन करवाकर ट्रस्ट जिले के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की खेल नीति भारत में नंबर एक है। हरियाणा सरकार युवाओं को ओलंपिक खेलों में गोल्ड, सिल्वर व ब्राॅज मैडल लाने पर करोड़ो रुपये के इनाम व क्लास वन, टू व थ्री की नौकरियां खिलाडियों को देकर उनका सम्मान कर रही है।


उन्होंने  ज्ञानचंद गुप्ता को संवेदना देते हुए कहा कि एक युवा बेटा जाने की पीड़ा गुप्ता जी से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। गुप्ता जी ने अपने पोते को दादा व पिता दोनों का प्यार व संस्कार देकर लालन पोषण किया है। ये प्यार व संस्कार उनके पोता पार्थ गुप्ता के लिए फक्र की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्यक्ति के नाम से नहीं व्यक्ति के काम से उसकी पहचान होती है। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि उनके समय में पिता बच्चों का ध्यान तो रखते ही थे, इसके अलावा गांव के बडे व बुजुर्ग भी युवाओं पर पैनी नजर रखते थे और कहीं खामी पाए जाने पर उन्हें प्यार से व जरूरत पडने पर डाट कर उनका मार्गदर्शन करते थे। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि बच्चों को बिगाड़ने में उनकी मित्र मंडली सबसे अहम भूमिका निभाती है इसलिए अभिभावक अपने बच्चों के साथ साथ उसकी मित्र मंडली पर भी पैनी नजर रखे ताकि बच्चें के आचरण का भी पता लग सके। उन्होंने बताया कि वे पंजाब से नशे को दूर करने की दिशा में सितंबर 2026 के बाद एक अभियान चलाकर नशे व नशा बिक्रताओं पर पकड कसने का कार्य तीव्र गति से करेंगे। उन्होंने पंजाब की जनता से भी आह्वान किया कि अकेली सरकार व पुलिस नशे के खिलाफ नहीं लड सकती जनभागीदारी से पंजाब से नशे जैसी बुराई को जड से खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को भी संकल्प लेना होगा कि हम नशे को दूर करने की दिशा में सहयोग करेंगे व युवाओं को इस बुराई से दूर करके खेलों की तरफ जोड़ने का कार्य तीव्र गति से करने में सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि सेवा से बडा कोई धर्म नहीं है और पीडा देने से बडा कोई पाप नहीं है। यदि हम उच्च पद पर विराजमान है तो हमारी नैतिक जिम्मेवारी बनती है, गरीब व जरूरतमंद की मदद करें व मानवता का भला करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के नाम की तरह उसके काम को सलाम होता है। व्यक्ति उच्च पद पर विराजमान है, उसका पद जाने पर उसे अपनी असली कीमत का पता लगता है। यदि उसने लोगों के लिए अच्छे कार्य किए है तो लोग उसको पद जाने बाद भी याद रखेंगे, नही ंतो पद जाने के बाद कोई नहीं पूछेगा।
राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने पर सेवा स्मारिका का भी विमोचन किया।
 गुलाबचंद कटारिया ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व जनरल वीपी मलिक,  आकाश ढुल आईएएस में टाॅप,  राकेश संघर जिन्होंने 1800 रक्तदान शिविर का आयोजन किया,  एसपी सिंगला उद्योगपति व समाजसेवी  रमाकांत भारद्वाज को मोमेंटों व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केंद्र के 27 बच्चों को 6 माह का प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि आज हरियाणा के खिलाड़ी विश्वभर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा कुल मैडलों में से एक तिहाई मैडल जीते जाते है। हरियाणा सरकार खिलाडियों को ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाने पर 6 करोड़ रुपये, सिल्वर के लिये 4 करोड़ और कास्य पदक के लिये 2.50 करोड़ रुपये की राशि इनाम स्वरूप व योग्यतानुसार सरकारी नौकरी भी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होनंे कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल खेलने से न केवल हम मानसिक तौर पर बल्कि शारीरिक तौर पर भी स्वस्थ रहते है तथा खेलों से हम न केवल अपने आप को बल्कि राष्ट्र को भी ख्याति प्रदान कराने मे अहमं भूमिका निभा सकते है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से भी जुडें।
पंजाब के राज्यपाल ने डीपी सोनी, एनडी शर्मा, अमित गुप्ता, अशोक सिंगल, अनिश गुप्ता, डीपी सिंगल, सुमित शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की पूर्व महासचिव रंजिता मेहता सहित बीजेपी के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

गिद्ध संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला : पंचकूला में गिद्ध संरक्षण पर मंथन, भूपेंद्र यादव ने सुरक्षित क्षेत्र बनाने पर दिया जोर

: गिद्ध संरक्षण पर राष्ट्रीय कार्यशाला : पंचकूला में गिद्ध संरक्षण पर मंथन, भूपेंद्र यादव ने सुरक्षित क्षेत्र बनाने पर दिया जोर

X