अम्बाला,( प्रोसन बर्मन ) रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन के यार्ड में 9 सितंबर को पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 10:45 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक रहेगा। इस दौरान दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। ब्लॉक के दौरान अम्बाला छावनी यार्ड में सुपरस्ट्रक्चर डायमंड सिंगल प्वाइंट संख्या 225बी/226 पर 52 किलोग्राम रेल को हटाकर 60 किलोग्राम रेल लगाने का कार्य किया जाएगा।
दो ट्रेनें रद्द
गाड़ी संख्या 14502 (करटोली पंजाब-अम्बाला एक्सप्रेस) और गाड़ी संख्या 14501 (अम्बाला-करटोली पंजाब एक्सप्रेस) 9 सितंबर को रद्द रहेंगी।
इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले
9 सितंबर को गाड़ी संख्या 12054 (अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 1 के बजाय 3, गाड़ी संख्या 14618 (अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 2 के बजाय 3, गाड़ी संख्या 22488 (अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 1 के बजाय 6 और गाड़ी संख्या 14649 (जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 2 के बजाय 4 पर आएगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 14617 (पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस), 15903 (डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) और 15011 (लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 2 के बजाय 4 पर आएंगी। गाड़ी संख्या 12926 (अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस) और 22430 (पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 1 के बजाय प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर आएंगी। गाड़ी संख्या 22318 (जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या 2 के बजाय 3 पर आएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी स्टेशन के पूछताछ केंद्र, उद्घोषणा, रेलवे कर्मचारियों, एनटीईएस या रेल मदद 139 के माध्यम से प्राप्त कर लें।