Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

डॉ. प्रदीप राठौर बने डिप्टी स्टेट कमिश्नर मुख्यालय, राज्यपालप्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदान किया ‘वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट’

Updated on Tuesday, July 21, 2026 22:58 PM IST

पंचकूला ,  हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्टेट काउंसिल की 44वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार को लोक भवन, चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल एवं संस्था के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष की अध्यक्षता में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में राज्य परिषद के सदस्यों, विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों तथा स्काउटिंग आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान राज्यपाल ने संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए चयनित पदाधिकारियों को वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान किए।
इसी अवसर पर हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षाविद् एवं स्काउटिंग से लंबे समय से जुड़े डॉ. प्रदीप राठौर को हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का डिप्टी स्टेट कमिश्नर मुख्यालय (कोऑर्डिनेशन एंड लाइज़न) नियुक्त करते हुए वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान किया गया।

समारोह में हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्टेट चीफ कमिश्नर तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के नेशनल चीफ कमिश्नर डॉ. के.के. खंडेलवाल, स्टेट कमिश्नर (प्रशासन) एवं मानद राज्य सचिव डॉ. मनी राम शर्मा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. मनी राम शर्मा ने डॉ.प्रदीप राठौर की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डिप्टी स्टेट कमिश्नर मुख्यालय (कोऑर्डिनेशन एंड लाइज़न) के रूप में उनका संगठन से जुड़ना हरियाणा के युवाओं को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित और मार्गदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राठौर के व्यापक शैक्षिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता तथा स्काउटिंग के प्रति समर्पण से प्रदेश में स्काउटिंग आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन की समन्वय एवं संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

डॉ. प्रदीप राठौर शिक्षा, स्काउटिंग और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे शिक्षा, स्काउटिंग और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे सम्प्रति हरियाणा शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका 'शिक्षा सारथी' का संपादन कर रहे। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रदीप राठौर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावशाली मंच संचालन एवं उद्घोषणा शैली के लिए विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय तथा प्रतिष्ठित सरकारी आयोजनों का सफल संचालन किया है।

उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्टेट टीचर अवार्ड तथा स्काउटिंग में विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जा चुका है। छात्र जीवन से स्काउटिंग से जुड़े डॉ. राठौर ने वर्ष 2000 में प्रतिष्ठित ‘हिमालय वुड बैज’ प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके मार्गदर्शन में अनेक स्काउट्स ने राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार प्राप्त किए हैं। स्काउटिंग के प्रचार-प्रसार के लिए वे विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन, प्रशिक्षण तथा जनजागरण के माध्यम से भी उल्लेखनीय योगदान देते रहे हैं।

यह नियुक्ति स्काउटिंग के क्षेत्र में डॉ. प्रदीप राठौर की दीर्घकालीन सेवाओं, संगठनात्मक अनुभव तथा युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के प्रति उनके समर्पण का महत्वपूर्ण सम्मान मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X