Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

उपभोक्ता जागरूकता अभियान : आरडब्ल्यूए और वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित खरीदारी के प्रति किया जागरूक

Updated on Tuesday, July 21, 2026 22:38 PM IST

पंचकूला,  भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के हरियाणा शाखा कार्यालय ने मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित डे-केयर सेंटर कम वृद्धाश्रम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपभोक्ता जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ नागरिक परिषद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भारतीय मानकों, उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। बीआईएस की कंसल्टेंट श्यांतोनी शोम ने भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका, मानकीकरण एवं प्रमाणन प्रणाली तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में बीआईएस के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी उत्पाद की खरीद से पहले आईएसआई मार्क, सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क (एचयूआईडी) और इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उत्पादों पर सीआरएस (कंपल्सरी रजिस्ट्रेशन स्कीम) प्रमाणन चिह्न की जांच अवश्य करनी चाहिए।
उन्होंने प्रतिभागियों को BIS CARE ऐप का प्रदर्शन भी किया। बताया कि इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता बीआईएस प्रमाणित उत्पादों, हॉलमार्कयुक्त आभूषणों और लाइसेंसधारी निर्माताओं की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं। साथ ही किसी भी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रश्नोत्तर सत्र में दूर किए गए संदेह
कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्पादों की गुणवत्ता, हॉलमार्किंग, प्रमाणन चिह्नों और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे खरीदारी से पहले संबंधित बीआईएस प्रमाणन चिह्नों की जांच करें और अपने परिवार व समाज में भी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाएं।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X