Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

हरियाणा

अंबाला मंडल में 43 रेलकर्मी सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 10 रनिंग शील्ड भी मिलीं

Updated on Thursday, August 06, 2026 22:25 PM IST

अंबाला, (प्रोसन बर्मन ) उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में 70वें रेलवे सप्ताह के अवसर पर रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह का आयोजन ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार, अंबाला कैंट में किया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही मंडल को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 रनिंग शील्ड भी प्रदान की गईं।
समारोह में रेल परिचालन, यात्री सुविधाएं, संरक्षा, इंजीनियरिंग, वाणिज्यिक कार्यों और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित रेलकर्मियों में वाणिज्यिक, विद्युत, ट्रैक्शन, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सिग्नल एवं दूरसंचार, सेफ्टी, मेडिकल, ऑपरेटिंग, कार्मिक, राजभाषा और खेल विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलीं 10 रनिंग शील्ड
रेल सेवा पुरस्कार-2025 के तहत अंबाला मंडल को एकाउंट एवं फाइनेंस मैनेजमेंट, वाणिज्यिक, बेस्ट मेंटेन माइनर स्टेशन, लोकोमोटिव शेड, सिविल इंजीनियरिंग (वर्क्स), सिविल इंजीनियरिंग (ट्रैक), राजभाषा, टेलीकम्युनिकेशन सिक्योरिटी, सिक्योरिटी तथा ओवरऑल एफिशिएंट शील्ड फॉर बेस्ट डिवीजन सहित कुल 10 रनिंग शील्ड प्रदान की गईं।
डीआरएम विनोद भाटिया ने कहा कि रेलवे की सफलता के पीछे प्रत्येक रेलकर्मी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि रेल सेवा पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान करने के साथ-साथ अन्य रेलकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों को मिली रनिंग शील्ड संबंधित शाखा अधिकारियों को भी सौंपी गईं। रेलवे प्रशासन ने सभी पुरस्कार विजेताओं और सम्मानित विभागों को बधाई देते हुए भविष्य में भी यात्री सेवा, संरक्षा और परिचालन दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment
जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

: त्योहार पर रेल यात्रियों को राहत : चंडीगढ़ से बरौनी के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वापसी 12 नवंबर को

छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

: छठ पूजा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अम्बाला मंडल से विशेष ट्रेनें संचालित, अम्बाला छावनी में भी ठहराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

: नमो क्रिकेट लीग ने रचा विश्व रिकॉर्ड : वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में नमो क्रिकेट लीग का होगा शानदार समापन

पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

: पंचकूला में खिलाड़ियों से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बल्ला थामकर बचपन के दिनों को किया याद

हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

: हरियाणा में ईएसआईसी के सभी कार्यालयी कार्य हिंदी में हों : हरि ओम प्रकाश

पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

: पंजाब के राज्यपाल ने अश्विनी गुप्ता ममोरियल ट्रस्ट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

: अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा में सुधार उन्नयन पूर्वोत्तर पूछताछ एवं व्यवस्था में बदलाव

X