Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मनाएंगी हरियाणा का हीरक जयंती समारोह • छठ पूजा के लिए कॉलोनियों और गांवों में होंगे पुख्ता इंतजाम • राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया 29वें सीआईआई चंडीगढ़ मेले का उद्घाटन; 250 से अधिक प्रदर्शक ले रहे हिस्सा, 2 नवंबर तक चलेगा मेला • हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप • पीएनबी के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित • चंडीगढ़ में हीर और नवाब की मुलाकात: क्या दूरी उनकी प्रेम कहानी को खत्म कर देगी? • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • अल्ट्राटेक बठिंडा के 217 श्रमिकों को मिलेगा 3.36 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ • भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश : पीएनबी ने चंडीगढ़ में निकाली वॉकथॉन, सीजीएम आशीष चतुर्वेदी ने किया नेतृत्व • MCM DAV कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से रूबरू हुईं 500 से अधिक छात्राएं

पंजाब

हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

Updated on Saturday, October 31, 2026 00:14 AM IST

कुराली,  केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को मोहाली जिले के कालेवाल गांव में मेगा वित्तीय समावेशन कैंप लगाया। इसमें लोगों को बीमा, पेंशन, जनधन और अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों के पंजीकरण, बैंक खातों की दोबारा केवाईसी और आधार सीडिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

पीएनबी के मोहाली सर्कल कार्यालय की ओर से आयोजित इस शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक पंकज सेतिया, खरड़ के एसडीएम गुरमीत सिंह, पीएनबी के सर्कल हेड बिस्वजीत बिस्वाल, नाबार्ड के डीजीएम अरुण कुमार, एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के एजीएम कुंदन कुमार और पंजाब ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी शामिल हुए। गांव की सरपंच सुरिंदर कौर भी मौजूद रहीं।

बीमा और पेंशन योजनाओं में पंजीकरण पर जोर

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 21 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों के स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य पात्र लोगों को वित्तीय समावेशन योजनाओं से जोड़ना है।

एसएलबीसी पंजाब के उप महाप्रबंधक रामकिशोर मीणा ने बताया कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पात्र लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत नए खाते खोलने और निष्क्रिय खातों को दोबारा सक्रिय करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इसके अलावा खातों की री-केवाईसी, आधार सीडिंग, सी-केवाईसी आईडी बनाने और बैंक खातों व लॉकर में नामांकन अपडेट करने की सुविधा भी अभियान का हिस्सा है। निष्क्रिय और लावारिस जमा राशि वापस पाने की प्रक्रिया के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित पात्र किसानों का मौके पर पंजीकरण किया जा रहा है।

साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक

आरबीआई के महाप्रबंधक पंकज सेतिया ने बैंकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। उन्होंने लोगों को केवाईसी और नामांकन संबंधी जानकारियां अपडेट रखने को कहा। साथ ही आगाह किया कि बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

एसडीएम गुरमीत सिंह ने पीएनबी की पहल की सराहना करते हुए साइबर अपराध के प्रति जागरूकता को मौजूदा समय की जरूरत बताया। शिविर में विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से बचाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। स्वयं सहायता समूहों, आरसेटी मोहाली और सीएफएल सेंटर माजरी की ओर से विभिन्न उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए।

पीएनबी के सर्कल हेड बिस्वजीत बिस्वाल ने कहा कि बैंक क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एमके भारद्वाज ने लोगों से ऐसे शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

: मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

X