Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

Updated on Wednesday, August 05, 2026 01:26 AM IST

चंडीगढ़,  पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के पहले चरण में लगभग 20 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं मिले हैं। वहीं, सत्यापन के दौरान 5.68 लाख मृत मतदाताओं, 1.19 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोट तथा दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान 25 जून से शुरू हुआ था और 12 अक्टूबर तक चलेगा। पहले चरण में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी सहयोग दिया।
13 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण
अनिंदिता मित्रा ने बताया कि अभियान का दूसरा चरण 13 अगस्त से शुरू होगा और 12 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जिन लोगों को लगता है कि उनका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, वे दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। मतदाताओं को अतिरिक्त 30 दिनों का समय दिया जाएगा। वे निर्धारित फॉर्म-6 भरकर अपनी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई मतदाता विदेश में रहता है या किसी अन्य स्थान पर कार्यरत होने के कारण घर पर मौजूद नहीं है तो उसके परिवार का सदस्य उसकी ओर से फॉर्म पर हस्ताक्षर कर सकता है। अब तक लगभग 60 हजार ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं।
भौतिक सत्यापन के बाद बनाए गए नए मतदान केंद्र
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया है। जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक पाई गई, वहां नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में सैनिकों को सर्विस वोट का अधिकार प्राप्त था। अब सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके सैनिक आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपनी सर्विस वोट को सामान्य मतदाता सूची में स्थानांतरित करवा सकते हैं। इसके बाद उनकी सर्विस वोट समाप्त कर सामान्य मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

: मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

X