Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

Updated on Wednesday, September 09, 2026 21:56 PM IST

मोहाली, नेबरहुड कैफे-बार ब्रांड सोशल ने मोहाली के एचएलपी गैलेरिया में अपना नया आउटलेट शुरू किया है। यह देश में सोशल का 60वां, पंजाब में तीसरा और मोहाली में पहला आउटलेट है। चंडीगढ़ में दो आउटलेट के बाद कंपनी ने ट्राईसिटी में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। पंजाब की सामुदायिक संस्कृति से प्रेरित इस आउटलेट में भोजन, पेय, संगीत और सामुदायिक गतिविधियों को एक साथ जोड़ा गया है। इसे दिन से रात तक अलग-अलग तरह की जरूरतों के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा। यहां कॉफी, काम के बाद दोस्तों के साथ मुलाकात, भोजन और शाम के समय मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

दृष्टिबाधितों के लिए रैली आज
इम्प्रेसारियो एंटरटेनमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रियाज अमलाणी ने कहा कि पंजाब में समुदाय और उत्सव की मजबूत संस्कृति है। मोहाली में सोशल का नया आउटलेट इसी भावना को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्थान लोगों की रोजमर्रा की योजनाओं का हिस्सा बनेगा।

मुंबई की एफके’डी वर्कशॉप ने आउटलेट का डिजाइन तैयार किया है। इसमें सीढ़ीनुमा और एम्फीथिएटर से प्रेरित ढांचा बनाया गया है। अलग-अलग स्तर एक-दूसरे से जुड़े नजर आते हैं। अंदर और बाहर फैला बार, कांच की बड़ी खिड़कियां, हरियाली और प्राकृतिक सामग्री इसके प्रमुख आकर्षण हैं। पहली मंजिल पर निजी भोजन कक्ष और लकड़ी के डेक वाली खुली बालकनी भी है।

मेन्यू में स्थानीय स्वाद का भी मेल
आउटलेट के मेन्यू में चाइना बॉक्स, बटर चिकन बिरयानी और फुली रीलोडेड नाचोस जैसे सोशल के लोकप्रिय व्यंजन शामिल हैं। इसके साथ कॉफी और सिग्नेचर कॉकटेल भी उपलब्ध हैं। पंजाब से जुड़ा ‘बनारसी पटियाला’ भी मेन्यू में शामिल किया गया है।

एचएलपी गैलेरिया के प्रवक्ता ने कहा कि परिसर में मोहाली का पहला सोशल शुरू होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह स्थान परिवारों, युवाओं और दोस्तों समेत सभी वर्गों के लोगों के लिए तैयार किया गया है।

सोशल के अनुसार, नए आउटलेट में संगीत, रचनात्मक सहयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उभरती प्रतिभाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, मोहाली में यह विस्तार उसके ‘नेबरहुड-फर्स्ट’ दृष्टिकोण का हिस्सा है

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

: ‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

: मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

X