Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

पंजाब

‘वननेस वन’ अभियान के छठे चरण में मोहाली में पौधारोपण

Updated on Sunday, August 23, 2026 23:23 PM IST

मोहाली, संत निरंकारी मिशन के ‘वननेस वन—प्रकृति के साथ सद्भावना’ अभियान के छठे चरण की शुरुआत रविवार को मोहाली में पौधारोपण के साथ हुई। टीडीआई सिटी के पार्क में संत निरंकारी मंडल के सेंट्रल प्लानिंग एंड एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन एच. एस. चावला ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का आयोजन मिशन की मोहाली फेज-6 और टीडीआई सिटी शाखा ने संयुक्त रूप से किया।

630 स्थानों पर लगाए गए पौधे

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से 23 अगस्त को देशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 630 स्थानों पर अभियान चलाया गया। मिशन के अनुसार, इस दौरान करीब 10 लाख पौधे लगाए गए। अभियान के तहत पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल पर भी जोर दिया गया है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों में अब तक करीब 350 मिनी फॉरेस्ट स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर श्रद्धालु और सेवादार पौधों की देखभाल कर रहे हैं।

तीन से पांच वर्ष तक देखभाल का संकल्प

मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में टीडीआई सिटी शाखा के मुखी गुरप्रताप सिंह और मोहाली फेज-6 शाखा के इंचार्ज गुलशन लूथरा ने एच. एस. चावला, साधसंगत और सेवादारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मिशन की ओर से लगाए गए पौधों की तीन से पांच वर्ष तक लगातार देखभाल करने का संकल्प लिया गया है। अभियान का उद्देश्य पौधों को विकसित कर छोटे जंगलों का रूप देना और जैव-विविधता तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।

Have something to say? Post your comment
हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

: हर पात्र व्यक्ति को बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए पीएनबी ने लगाया कैंप

उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

: उड़ीसा के भुवनेश्वर जीव विज्ञान संस्थान में चंडीगढ़ पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जानी वैज्ञानिक शोध की दिशा और उपलब्धियां

मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

: मोहाली में खुला सोशल का 60वां आउटलेट

मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

: मलोट में शुरू हुआ नया गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल

कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

: कोर्बुजिए के चंडीगढ़ को मिला अपना ‘क्राउन’, सेक्टर-66 में बनेगा द किंग्स किंगडम

कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

: कृषि-जैव प्रौद्योगिकी : मोहाली में ‘ग्रीन फोर्ज’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

: पंजाब में एसआईआर के पहले चरण में 20 लाख मतदाता नहीं मिले, 5.68 लाख मृतकों के नाम हटाए जाएंगे

पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

: पीजीआई चंडीगढ़ और सैटेलाइट सेंटर संगरूर का पहला संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें

कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

: कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि, एनएसएनआईएस में निकाली 30 किमी साइकिल रैली

मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

: मोदी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध, 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगी : केवल सिंह ढिल्लों

X