चंडीगढ़: चंडीगढ़ को शनिवार को त्रिवेंद्रम में खेले गए विमेन अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। कप्तान कृति गुप्ता ने 48 गेंदों पर नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुमुद साहू ने 43 रन का योगदान दिया।
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन ही बना सकी। कप्तान पलक राणा ने सात चौकों की मदद से 40 गेंदों पर 54 रन की जुझारू पारी खेली। वहीं, सारा महाजन ने 21 रन बनाए।
छत्तीसगढ़ की ओर से साक्षी शुक्ला सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए।