Sunday, 22 November 2026
BREAKING
• 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मेजबान चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन; सॉफ्टबॉल में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिताब जीते, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों ने लिया भाग • प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी, 5 किमी दौड़ में खुद भी लिया हिस्सा; विजेताओं को बांटी गई पुरस्कार राशि • भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी चुनावी हुंकार; चंडीगढ़ के सभी मंडलों में कमल खिलाने का संकल्प • विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को • टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज • डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान • सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल • 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार • छत्तीसगढ़ से 18 रन से हारी चंडीगढ़ की विमेन टीम • चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा

चंडीगढ़

भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरी चुनावी हुंकार; चंडीगढ़ के सभी मंडलों में कमल खिलाने का संकल्प

Updated on Sunday, November 22, 2026 22:29 PM IST

चंडीगढ़ ( प्रोसन बर्मन ) भारतीय जनता पार्टी ने आज सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों का जोरदार शंखनाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के चंडीगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे सम्मेलन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के जोश, उत्साह और उमंग ने संगठन की चुनावी तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया।

सम्मेलन में 'भारत माता की जय', 'भाजपा जिंदाबाद' और 'कमल खिलाना है, भाजपा को जिताना है' जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चंडीगढ़ के सभी मंडलों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का विश्वास व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा आगामी नगर निगम चुनावों के लिए चुनावी रणभेरी बजा दी।

चंडीगढ़ में 'मिनी भारत' की झलक; भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे जनसेवा और संगठन के लिए समर्पित: नितिन नवीन

अपने संबोधन की शुरुआत 'भारत माता की जय' और 'सत श्री अकाल' के उद्घोष के साथ करते हुए  नितिन नवीन ने कहा कि वे गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन नगरी पटना से आए हैं और आज उन्हें चंडीगढ़ में 'मिनी भारत' के दर्शन हो रहे हैं। जिस प्रकार समाज के हर वर्ग के लोगों ने उनका स्वागत किया,उसे देखकर नितिन नवीन ने कहा कि समाज में एकता व समरसता का यह एक अनूठा उदाहरण है ।


उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसका कार्यकर्ता 12 महीने, 24 घंटे और हर दिन संगठन एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहता है।वह केवल चुनावी मौसम में बाहर निकलने वाला नहीं है अपितु उसके समर्पण में चुनाव भी एक भाग है ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ऐसा दूरदर्शी नेतृत्व मिला है, जो 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतर रहा है। जो भारत कभी दुनिया के कमजोर देशों में गिना जाता था, वह आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना ने सरकारी योजनाओं में बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। युवा अब केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं।

कोरोना काल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश ने ताली-थाली के माध्यम से एकजुटता का परिचय दिया और स्वदेशी वैक्सीन के जरिए न केवल देशवासियों को सुरक्षा प्रदान की, बल्कि विश्व के अनेक देशों की भी सहायता की।

विपक्ष और अर्बन नक्सलवाद पर तीखा प्रहार

राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए  नितिन नवीन ने कहा कि कुछ लोग इस देश का खाते हैं और विदेशों में जाकर देश का अपमान करते हैं। उन्हें देश के विकास की नहीं, बल्कि केवल अपने परिवार और पार्टी की चिंता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही वरिष्ठ नेताओं, जैसे पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी उचित सम्मान नहीं किया।

प्रधानमंत्री के साथ बहस की चुनौती पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से तर्क के साथ बहस करने के लिए प्रधानमंत्री की आवश्यकता नहीं है, भाजपा का एक मंडल अध्यक्ष ही इसके लिए पर्याप्त है।

'वोट चोरी' के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग लगातार ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, उनके पैरों के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से इनका सफाया हो चुका है और अब चंडीगढ़ के रास्ते पंजाब से भी इन्हें समाप्त किया जाएगा। उन्होंने समाज और लोकतंत्र के लिए अर्बन नक्सलवाद के खतरे के प्रति भी आगाह किया।

महिला सशक्तिकरण और संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेगी भाजपा

 नितिन नवीन ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' जैसा ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाया गया है। उनका कहना था कि भाजपा इसे लागू करने के लिए संकल्पित है ।

उन्होंने घोषणा की कि आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जनता के सुझावों और सहभागिता से तैयार किया जाएगा, ताकि शहर के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को उसमें स्थान मिल सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 के चुनावी अनुभवों से सीख लेते हुए आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ आगामी चुनावों में जुटने और चंडीगढ़ में फिर से कमल खिलाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता का पहला धर्म चुनाव जीतना: जतिंदर पाल मल्होत्रा

इससे पूर्व भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  जतिंदर पाल मल्होत्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन का स्वागत करते हुए कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता का सबसे पहला धर्म चुनाव जीतना और जनता की सेवा करना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर उसकी सक्रियता ही पार्टी को विजय दिलाती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को न केवल भारत का प्रधानमंत्री, बल्कि विश्व में भारत की पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला वैश्विक नेतृत्व बताया।

केंद्र सरकार और चंडीगढ़ में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए  मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ के लगभग 50 हजार परिवारों को मालिकाना हक दिलाना भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा चंडीगढ़ के विकास, व्यापारियों, गरीबों, मध्यम वर्ग और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ और प्रत्येक मंडल में पूरी ताकत से जुट जाएं और भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

मंच पर उपस्थित रहा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी  सतीश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी  मोहिंदर पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन एवं  अरुण सूद, पूर्व सांसद  सतपाल जैन, महापौर  सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर  जसमानप्रीत सिंह, डिप्टी मेयर  सुमन सहित पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व महापौर, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं के जोश ने दिया चुनावी जीत का संदेश

सम्मेलन का समापन कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह और आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ के सभी मंडलों और बूथों पर संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित की जाएगी।

आज का यह विशाल सम्मेलन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा की चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और विजय के संकल्प का प्रभावशाली प्रदर्शन साबित हुआ।

Have something to say? Post your comment
70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मेजबान चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन; सॉफ्टबॉल में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिताब जीते, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों ने लिया भाग

: 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मेजबान चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन; सॉफ्टबॉल में लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों के खिताब जीते, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 टीमों ने लिया भाग

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी, 5 किमी दौड़ में खुद भी लिया हिस्सा; विजेताओं को बांटी गई पुरस्कार राशि

: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी, 5 किमी दौड़ में खुद भी लिया हिस्सा; विजेताओं को बांटी गई पुरस्कार राशि

विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को

: विश्व स्तर पर पहली बार चमकौर साहिब में 322वां शहीदी समागम रविवार , 22 नवंबर को

टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

: टोरंटो फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में ‘गुरशीद मोहम्मद सिंह’ विजेता, 11 दिसंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान

: डॉ. केके धवन की 100वीं जयंती पर मेगा हेल्थ कैंप, 50 लोगों ने किया रक्तदान

सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल

: सशस्त्र बलों पर विवादित टिप्पणियों के लिए कांग्रेस जवाब दे: डॉ. धरींदर तायल

22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

: 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा

: चंडीगढ़ के सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ उतरेगी भाजपा : मल्होत्रा

विद्यार्थियों ने नेचर ट्रेल पर देखी चंडीगढ़ के जंगलों की जैव विविधता

: विद्यार्थियों ने नेचर ट्रेल पर देखी चंडीगढ़ के जंगलों की जैव विविधता

राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनाया जश्न

: राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने मनाया जश्न

X