Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप पर फिर हमले की कोशिश! वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, डिनर छोड़ भागने लगे मेहमान

Updated on Monday, April 27, 2026 01:26 AM IST

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी। मौका था हाई-प्रोफाइल 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' (WHCA) का, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान हुई इस अंधाधुंध फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। हालांकि, यूएस सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी से राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मंच पर बैठे थे ट्रंप, तभी चलीं गोलियां
घटना वॉशिंगटन हिल्टन होटल की है, जहां देश के दिग्गज पत्रकार और कैबिनेट के सदस्य डिनर के लिए जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब राष्ट्रपति ट्रंप मंच पर मौजूद थे, तभी बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे से फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत एक्शन लिया और राष्ट्रपति को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित स्थान की ओर ले गए।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग ट्रंप के बिल्कुल सामने वाले हिस्से से हुई, जिससे हॉल में चीख-पुकार मच गई।
टेबल के नीचे छिपे मेहमान, अफरा-तफरी का माहौल
डिनर में करीब 2,600 लोग शामिल थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही होटल में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए पत्रकार और अन्य मेहमान डाइनिंग टेबल के नीचे छिप गए, जबकि वेटर और होटल स्टाफ सुरक्षित कोनों की ओर भागे। सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे होटल को खाली कराया और संदिग्ध हमलावर को मौके से ही दबोच लिया।
ट्रंप का पहला बयान: "सीक्रेट सर्विस ने दिखाई बहादुरी"
सुरक्षित निकाले जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा:

"डीसी में आज की शाम काफी गहमागहमी भरी रही। सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार तरीके से अपना काम किया। उन्होंने बहादुरी और फुर्ती दिखाई और शूटर को पकड़ लिया गया है। यह शाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, हमें इसे फिर से आयोजित करना होगा।"
सुरक्षा में भारी चूक?
वॉशिंगटन डीसी जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में और राष्ट्रपति की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में हथियार के साथ हमलावर का पहुंचना सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पूरी कैबिनेट सुरक्षित है। हमलावर से पूछताछ जारी है ताकि इस साजिश की तह तक पहुंचा जा सके।

Have something to say? Post your comment
X