Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ पुलिस को बड़ा गौरव : चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगा ‘प्रेसीडेंट्स पुलिस कलर’, डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने राज्यपाल से की मुलाकात • प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया GMCH-32 और ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा • भगवान वाल्मीकि जयंती : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, समाज में समरसता का दिया संदेश • न्यूजवीक' की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में पीजीआईएमईआर शामिल • खड़गे की टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा, कांग्रेस भवन घेरने निकले कार्यकर्ताओं पर छोड़ी वॉटर कैनन • गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष इंदल भगत को किया सम्मानित, नवंबर में होने वाली पालकी यात्रा का दिया निमंत्रण • फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन • अशोक वाटिका प्रसंग में माता सीता और हनुमान जी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर • दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर • दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ा गौरव : चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगा ‘प्रेसीडेंट्स पुलिस कलर’, डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने राज्यपाल से की मुलाकात

Updated on Tuesday, October 27, 2026 21:16 PM IST

चंडीगढ़, (प्रोसन बर्मन ) चंडीगढ़ पुलिस के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस को प्रतिष्ठित 'प्रेसीडेंट्स पुलिस कलर' (राष्ट्रपति पुलिस ध्वज) से अलंकृत किया जाएगा। इस संबंध में यूटी के पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर डीजीपी और चंडीगढ़ पुलिस के समस्त बल को हार्दिक बधाई दी।
चंडीगढ़ पुलिस आगामी 1 नवंबर 2026 को अपना 60वां स्थापना दिवस (Raising Day) मनाने जा रही है। इसी ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और अपने कर-कमलों से चंडीगढ़ पुलिस को इस प्रतिष्ठित ‘प्रेसीडेंट्स पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे।
उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण की बड़ी मान्यता
बैठक के दौरान चर्चा की गई कि यह सम्मान चंडीगढ़ पुलिस के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह मान्यता बल द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने, आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों को अपनाने, साइबर अपराधों पर लगाम कसने, सुगम यातायात प्रबंधन और नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने में दिखाई गई अटूट निष्ठा, व्यावसायिकता और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है।
डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को चंडीगढ़ पुलिस की सामूहिक मेहनत और जन-केंद्रित पुलिसिंग का परिणाम बताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है। इस प्रतिष्ठित सम्मान से पुलिस बल का मनोबल और अधिक ऊंचा हुआ है।

Have something to say? Post your comment
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया GMCH-32 और ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा

: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया GMCH-32 और ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा

भगवान वाल्मीकि जयंती : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, समाज में समरसता का दिया संदेश

: भगवान वाल्मीकि जयंती : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, समाज में समरसता का दिया संदेश

न्यूजवीक' की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में पीजीआईएमईआर शामिल

: न्यूजवीक' की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की सूची में पीजीआईएमईआर शामिल

खड़गे की टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा, कांग्रेस भवन घेरने निकले कार्यकर्ताओं पर छोड़ी वॉटर कैनन

: खड़गे की टिप्पणी के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा, कांग्रेस भवन घेरने निकले कार्यकर्ताओं पर छोड़ी वॉटर कैनन

गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष इंदल भगत को किया सम्मानित, नवंबर में होने वाली पालकी यात्रा का दिया निमंत्रण

: गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष इंदल भगत को किया सम्मानित, नवंबर में होने वाली पालकी यात्रा का दिया निमंत्रण

फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन

: फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन

अशोक वाटिका प्रसंग में माता सीता और हनुमान जी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर

: अशोक वाटिका प्रसंग में माता सीता और हनुमान जी के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर

दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर

: दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 के मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रोशनी से जगमगाया परिसर

दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

: दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी : दशहरे पर चंडीगढ़ में शाम 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट

डड्डूमाजरा लैंडफिल का औचक निरीक्षण

: डड्डूमाजरा लैंडफिल का औचक निरीक्षण

X