देश की सबसे अधिक विश्व रिकॉर्ड हासिल करने वाली महिला
उम्र 17 साल… और 11 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम, उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर
चंडीगढ़ (सुनील कुमार) - चंडीगढ़ की 17 वर्षीय जानवी जिंदल ने एक बार फिर शहर का नाम दुनिया में रोशन किया है। जानवी अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक स्पोर्ट्सपर्सन बन गई हैं। उनके नाम अब तक कुल 11 गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनसे आगे केवल क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 19 रिकॉर्ड हैं।
देश की सबसे अधिक विश्व रिकॉर्ड हासिल करने वाली महिला
जानवी ने न सिर्फ पूरे भारत में, बल्कि दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अब देश की ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिसके नाम सबसे ज्यादा गिनीज़ रिकॉर्ड हैं।
जज़्बा जिसने बना दिया विश्व विजेता
जानवी की सफलता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।
न कोच…
न कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग सेंटर…
न शुरुआती गाइडेंस…
उन्होंने जुगाड़ से बनाए ट्रेनिंग सेटअप, यूट्यूब वीडियो और अपनी लगन के दम पर शुरुआत की। कभी फुटपाथ, कभी मोहल्ले की गलियां—यही जानवी का खेल मैदान रहा। इसी साधारण शुरुआत से वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं।
फ्रीस्टाइल स्केटिंग में बनाया अपना अनोखा स्टाइल
जानवी ने स्केटिंग में भांगड़ा की ऊर्जा और योगा की लचीलापन मिलाकर अपनी एक अलग परफॉर्मेंस स्टाइल तैयार की। यही स्टाइल उनकी पहचान बन गई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते और फ्रीस्टाइल स्केटिंग में नए रास्ते खोले।
नौजवानों के लिए प्रेरणा
जानवी जिंदल की कहानी बताती है कि
“बड़ी मंज़िलों के लिए बड़े साधन नहीं, बड़े इरादे चाहिए।”
उनकी यात्रा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है—ये साबित करते हुए कि सही मेहनत और विश्वास हो, तो साधारण परिस्थितियां भी असाधारण ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं।