Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

साक्षात्कार: | “शिक्षा ही असली पूजा है” – इंस्पेक्टर राम दयाल, चंडीगढ़ पुलिस

Updated on Thursday, November 27, 2025 10:01 AM IST

चंडीगढ़(सुनील कुमार): चंडीगढ़ पुलिस में सेवाकाल के साथ-साथ समाजसेवा को समर्पित इंस्पेक्टर राम दयाल पिछले 25 वर्षों से गांवों के बच्चों को शिक्षित और जागरूक करने के मिशन में लगातार जुटे हुए हैं। अपने दो भाइयों के साथ उन्होंने “अवेयरनेस मिशन” के नाम से एक अनूठी पहल शुरू की, जो आज पंजाब के कई जिलों तक पहुँच चुकी है।

प्रश्न : इस मिशन की शुरुआत कैसे हुई?

राम दयाल: वर्ष 2001 में मैंने गांव के स्कूल से छोटी शुरुआत की। मेरी दोनों टांगें कटने के बाद जीवन में एक कठिन दौर आया। उसी समय भाईयों ने कहा—“कुछ ऐसा करो जो दूसरों के काम आए।” बस वहीं से बच्चों को चप्पल, जूते, स्टेशनरी देने से यह अभियान शुरू हुआ और धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता गया। अब 25 साल हो गए हैं।

प्रश्न : “अवेयरनेस मिशन” का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राम दयाल: गांवों में सबसे बड़ी समस्या बच्चों का ड्रॉप आउट होना है। सिर्फ 12-14% बच्चे ही कॉलेज या यूनिवर्सिटी तक पहुँचते हैं। हमारा लक्ष्य है कि गांव का बच्चा उच्च स्तर तक पढ़े, रिसर्च करे और खुद समस्याओं को समझ व हल करने में सक्षम बने। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि साइकोलॉजिकल डेवलपमेंट का मिशन है।

प्रश्न : हाल ही का वार्षिक एजुकेशनल टूर कैसा रहा?

राम दयाल: यह हमारे टूर का 16वां वर्ष था। इस बार 650 से अधिक लड़कियां और 45 शिक्षक शामिल हुए। 17 बसों में बच्चे पठानकोट रोड से हमारे साथ दो दिन के टूर पर आए।
हम उन्हें लेकर गए—

हरियाणा विधानसभा – यहां दो घंटे का सेशन रहा कि राजनीति कैसे काम करती है।

पंजाब विश्वविद्यालय – 78 विषयों के बारे में जानकारी और एडमिशन प्रक्रिया समझाई।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट – कोर्ट की कार्यप्रणाली, जज कैसे बनें, वकालत क्या है—इस पर विस्तार से मार्गदर्शन मिला।

रॉक गार्डन व अन्य ऐतिहासिक स्थान – ताकि बच्चों को मनोरंजन के साथ विरासत का ज्ञान भी मिले।


प्रश्न : बच्चों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है?

राम दयाल: हर साल बच्चे हाथ से लिखी फीडबैक डायरी देते हैं। हमने 15 वर्षों की ऐसी किताबें संभाल कर रखी हैं। बच्चे बताते हैं कि दो दिनों में उनका आत्मविश्वास कैसे बढ़ा, वे क्या बनना चाहते हैं और टूर ने उनके सोचने का तरीका कैसे बदला।

प्रश्न : इस कार्यक्रम को चलाने के लिए फंड कैसे जुटाए जाते हैं?

राम दयाल: हम तीन भाई मिलकर खर्च साझा करते हैं। कोई सरकारी सहायता नहीं लेते। हमारे दोस्त, रिश्तेदार और जानकार—
कभी स्कूल बैग,
कभी नोटबुक,
कभी बुक्स—
इस तरह सहयोग करते हैं। हमारा कोई बैंक खाता भी नहीं है। सबकुछ वस्तु रूप में मिलता है और सीधे बच्चों तक पहुँचता है।

प्रश्न : कितने बच्चे हर साल इस मिशन का हिस्सा बनते हैं?

राम दयाल: हमारा वार्षिक लक्ष्य 500 बच्चे होता है, पर इस बार यह संख्या बढ़कर 700 से अधिक हो गई। भविष्य में दिल्ली ले जाकर संसद भवन और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं से भी बच्चों को रूबरू कराने की योजना है।

प्रश्न : आपका दूसरा बड़ा प्रोग्राम कौन-सा है?

राम दयाल:
जेएनवीएसटी (जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा) के लिए बच्चों को छह महीने की तैयारी करवाते हैं। पंजाब के 9 जिलों में 76 सेंटर चल रहे हैं। सैकड़ों बच्चे इसका लाभ ले रहे हैं।

प्रश्न : मिशन पैतृक क्या है?

राम दयाल: यह कार्यक्रम भगत सिंह, सुखदेव और देशभक्ति की विरासत से बच्चों को जोड़ने के लिए है। 500 बच्चों का एक ग्रुप शहीद भगत सिंह के गांव और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाया जाता है। वहाँ क्विज़ और विशेष गतिविधियाँ कराई जाती हैं।

प्रश्न : इस मिशन का सबसे बड़ा संदेश क्या है?

राम दयाल:
“शिक्षा पूजा है, शिक्षा धर्म है, और शिक्षा ही भविष्य है।
लड़कियां विशेष रूप से पढ़ें, आगे बढ़ें, अपने नाम के आगे इंजीनियर, डॉक्टर, रिसर्चर, आर्किटेक्ट जैसी पहचान जोड़ें।
हमारी पूरी टीम यही सुनिश्चित कर रही है कि गांव का कोई बच्चा अधूरा न रह जाए और शिक्षा बीच में न छोड़े।”

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X