Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ के ट्रस्टियों ने कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती जी को किया सम्मानित

Updated on Tuesday, December 02, 2025 00:08 AM IST

चंडीगढ़। गुरुदेव आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में 23 से 29 नवंबर 2025 तक दिव्य श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिदिन सायं 6 से 9 बजे तक आयोजित इस कथा का वाचन संस्थान के संचालक एवं संस्थापक  आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या, विश्वविख्यात कथा व्यास साध्वी  श्रेया भारती जी ने अपनी मंडली सहित किया।

इस सात दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के सफल, गरिमामय एवं भक्तिमय आयोजन पर श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी, प्रदीप बंसल ने सभी भक्तों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम समस्त श्रद्धालुओं तथा सहयोगीजन का ह्रदय से धन्यवाद करते हैं। आप सभी, प्रतिदिन स्वयं तो इस कथा में पहुँचे ही, साथ ही अन्य भक्तों को भी इस कथा में आने के लिए प्रेरित किया। आपकी उपस्थिति, समर्पण और सहभागिता ने इस आयोजन को आध्यात्मिक उत्कृष्टता प्रदान की।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के चंडीगढ़ से संयोजक, स्वामी गुरुकृपानन्द जी, ने कहा कि इस कथा में आई सभी सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक संस्थाओं व मंदिर सभाओं का इस कथा में पहुँचने पर हार्दिक अभिनंदन किया जाता है। सभी सहयोगियों एवं स्थानीय प्रशासन का विशेष रूप से आभार है जिनके संगठित प्रयास व उदारता ने इस कथा को एक सफल आयोजन बनाया जिसके कारण अनेकों भक्त लाभान्वित हुए। साथ ही डिजिटल व प्रिंट मीडिया का भी धन्यवाद जिन्होंने कुशल रिपोर्टिंग के माध्यम से कथा के संदेश को जन–जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनेकों लोगों तक भगवान श्री राम का संदेश तो पहुँचा ही, साथ ही लगभग 100 भक्तों ने ब्रह्मज्ञान द्वारा ईश्वर के उस शाश्वत रूप का दर्शन अपने अन्तर्घट में किया।

अंत में श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी, जगमोहन गर्ग ने कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती जी एवं सभी संत समाज का अभिवादन किया। साध्वी श्रेया भारती जी के मार्मिक एवं ज्ञानवर्धक कथा-वचन ने चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं के हृदयों में प्रभु श्री राम के आदर्शों—सत्य, धर्म, करुणा एवं मर्यादा—का संदेश गहराई से स्थापित किया। हमें आशा है कि आगे भी साध्वी जी ऐसे ही अपनी संत मंडली सहित श्री राम कथामृत का रसपान चंडीगढ़ वासियों को कराती रहेंगी।

सम्मान स्वरूप श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ के ट्रस्टियों द्वारा साधु समाज को वस्त्र एवं माला अर्पित किए गए। कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती जी को भी विशेष सम्मान स्वरूप स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। प्रभु श्री राम की कृपा और सभी की सामूहिक भावना से यह महोत्सव सौहार्द, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X